Categories: शिक्षा

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में लहराया ABVP ने जीत का परचम

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर ABVP कब्जा जमाने में कामयाब रही है तो वहीं सचिव पद पर NSUI ने जीत दर्ज की है। AVBP के अंकिव बैसोया अध्यक्ष, शक्ति सिंह उपाध्यक्ष, ज्योति चौधरी संयुक्त सचिव और NSUI के आकाश चौधरी सचिव का चुनाव जीते हैं।

अध्यक्ष पद के लिए अंकिव बैसोया को 20,467 वोट मिले, जबकि उनके मुकाबले NSUI को सनी को 18,723 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए ABVP के शक्ति सिंह को मिले 23,046 वोट, जबकि NSUI की लीना को 15,000 को वोट मिले। सचिव के पद पर NSUI के आकाश चौधरी को वोट 20,198 मिले, जबकि ABVP के सुधीर डेढ़ा को 14,109 वोट मिले।

संयुक्त सचिव के लिए ABVP की ज्योति चौधरी को 19,353 वोट मिले, जबकि NSUI के सौरभ यादव को 14,381 वोट मिले। अध्यक्ष के चुनाव में 6211 वोट नोटा को मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए 6435 वोट नोटा को मिले। सचिव पद के लिए 6810 वोट और संयुक्त सचिव पद के लिए 8273 वोट नोटा को मिले।

कौन थे उम्मीदवार

डूसू चुनाव में इस बार कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI ने सनी छिल्लर, लीना, आकाश चौधरी और सौरभ यादव को उतारा था। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अंकिव बैसोया, शक्ति सिंह, सुधीर डेढ़ा, ज्योति चौधरी को टिकट दिया था। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति ने वामपंथी छात्र संगठन अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के साथ गठबंधन किया था। इन्होंने अभिज्ञाम, अनशिका, चंद्रमणि और सनी तंवर को उम्मीदवार बनाया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago