बंदूक की नोक पर शराब की तस्करी, बलिया पुलिस पर लगा बड़ा आरोप !

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के चैनछपरा जवही घाट से बुधवार की देर रात एक डीसीएम अवैध शराब नाव से बिहार भेजा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस अधीक्षक को दी, तब थानाध्यक्ष हल्दी मौके पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ली है।

बुधवार की रात करीब 11:30 बजे एक डीसीएम व स्कार्पियो से कुछ लोग आए और नदी में लगी नाव पर डीसीएम से पेटियां उतार कर भरने लगें। लोगों को जब आवाज सुनाई दिया तो चैनछपरा निवासी बब्बू चौबे सहित धीरे-धीरे लोग इकट्ठा होने लगे। झुंड बनाकर जब लोग आगे बढ़े तो उन्होंने देखा कि डीसीएम से पेटी उतार कर नदी में लगी एक बड़ी नाव पर लादा जा रहा है।

लोगों ने टार्च से जलाया तो वह पेटियां शराब की थी। शोर करते हुए लोग आगे बढ़े तो कुछ असलहा धारी हवाई फायरिंग करने लगे। तब तक सारी पेटियां नाव पर लादी जा चुकी थी और तस्कर नाव लेकर निकल गए। चैनछपरा निवासी बब्बू चौबे ने बताया कि यह घटना रात करीब 11:45 बजे की है। हम लोगों ने पूरी कोशिश की, ताकि नाव सहित पूरी शराब की पेटी और सभी लोगों को पकड़ ले।

लेकिन फायरिंग की वजह से हम लोग पीछे हट गए। जिस कारण यह लोग भागने में सफल हुए। उन्होंने बरामद डीसीएम CG04HZ0834 के साथ जो स्कार्पियो आयी थी, उसका नंबर भी बताया। स्कार्पियो पर 4-5 की संख्या में बंदूक धारी थे। वही नाव पर भी करीब 8 लोग थे। जब उन्होंने फायरिंग की तो गांव के कुछ और लोग जुट गए। टार्च की रोशनी देख, उनको भागना पड़ा।

लेकिन वह डीसीएम नहीं ले जा सके। पास जाकर लोगो ने देखा तो डीसीएम में शराब की कई खाली पेटियां थी। बताया कि मैंने उसी समय मोबाइल के माध्यम से एसपी बलिया को सूचित किया। उसके बाद पुलिस आई और देख कर चली गई। पुलिस के आंखों केे सामने ही नाव पर लदी शराब बिहार चली गई। पुलिस के हाथ सिर्फ खाली डीसीएम ही लगी।

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी घटना 5 दिन पहले भी हुई थी। उस समय भी इसी डीसीएम के माध्यम से शराब को यहा लाया गया था। उस समय भी पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन शराब माफिया व पुलिस की मिली भगत के चलते गाड़ी छोड़ दी गयी। लोगो ने बताया कि क्षेत्र में इस समय पुलिस की मिली भगत से अवैध असलहा, पशु व शराब विहार ले जाया जा रहा है।

सप्ताह में तीन दिन तो यह अवैध कार्य निश्चित ही होता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस चाहे तो डीसीएम की मदद से नाविक तथा इस कार्य मे संलिप्त लोगो तक पहुंच सकती है, लेकिन ऐसा नहीं करेगी। पुलिस चाहती तो पिछली बार ही सक्रिय हो, इस अबैध धंधे पर अंकुश लगा चुकी होती।

बलिया ख़बर

Recent Posts

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

5 hours ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago