बलिया में सीएमओ की पहल पर दो एम्बुलेसों का चालान, मचा बवाल

बलिया। विगत दिवस जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में खड़ी दो एम्बुलेंसों को तत्काल चालान कराये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एस.पी राय और सी.एम.एस डॉ0 एस प्रसाद को दिया था।

जिसका तत्काल अनुपालन कराया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राईवेट एम्बुलेंसो को अस्पताल परिसर के बाहर खड़ी करने का निर्देश दिया था। निरीक्षण के ठीक दो-दिन बाद सीएम.ओ के निर्देश पर ए.आर.टी.ओ द्वारा अस्पताल के समीप बाहर खड़ी दो अन्य प्राईवेट एम्बुलेंस का 5300-5300 सौ रूपये अर्थदण्ड के साथ दोनों एम्बुलेंसों का चालान काट दिया।

जिसपर क्षुब्ध एम्बुलेंस चालकों ने जिला अस्पताल से रेफर मरीजों को कही ले जाने से मना करते हुए सभी एम्बुलेंस चालाकें ने सी.एम.एस का घेराव किया। उनके लाख विनती के बाद भी एक भी मरीज ठण्भ्ण्न् वाराणसी ले जाने से मना करते रहे।

घटना की सूचना पर पहुँच शहर कोतवाल शशि मौलि पाण्डेय द्वारा एम्बुलेंस चालकों को मानवता की दुहाई देते हुए 6 मरीजों को इस शर्त पर ले जाने के लिए तैयार हुए कि उनके एम्बुलेंसो का चालान रद्द करते हुए वसूले गये अर्थ दण्ड की धनराशि तत्काल वापस दिलायी जाएँ ।शहर कोतवाल ने उन्हें आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि सहायक परिवहन अधिकारी से भी एम्बुलेंस चालकों से बात कराई।

जिन्होंने स्पष्ट कहा कि सी.एम.ओ. डॉ0 राय के निर्देश पर एम्बुलेंसों का चालान हुआ है। आप अपने पैसे वापस ले जाएँ।उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में शासन द्वारा चार-चार एम्बुलेन्स उपलब्ध कराये जाने के बावजूद यहाँ आने वाले मरीजों में 90 प्रतिशत मरीजों को प्राईवेट एम्बुलेनसों का सहारा जीवन रक्षार्थ लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

यदि प्राईवेट एम्बुलेंसों ने यदि उक्त सेवा बन्द कर दी तो उपचार हेतु आने वाले मरीजों की मृत्यु दर को बढ़ने से रोका नहीं जा सकता। जिसके लिए सीएमओ, सीएमएस ही जिम्मेदार होंगे कोई और नहीं?

बलिया ख़बर

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

12 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago