बलिया के अभिनव ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) में हासिल की 38वीं रैंक

बलिया। बलिया के अभिनव कुमार सिंह ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) में 38वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी से न सिर्फ़ उनके परिवार बल्कि पूरे बलिया जिले का नाम रौशन हुआ है। सभी इस कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अभिनव की माँ शिक्षा क्षेत्र पंदह के कम्पोजिट विद्यालय जिमीचक पर बतौर शिक्षामित्र तैनात हैं और पिता पंकज सिंह पीएचसी पूर के फार्मासिस्ट हैं।

जनपद के पूर निवासी अभिनव कुमार सिंह शुरू से ही मेधावी रहे है। 10वीं तक की शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा व इंटरमीडिएट की शिक्षा सनबीम वाराणसी से पूरी करने के बाद अभिनव ने NIT जयपुर से बीटेक की पढ़ाई की। प्रतिभा के धनी अभिनव को यह सफलता पहले ही प्रयास में मिली है।

घर से मुख्य परीक्षा की तैयारी कर भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में सफलता अर्जित करने वाले अभिनव की कामयाबी पर विशिष्ट बीटीसी वेल्फेयर एसोसियेशन पन्दह के अखिलेश कुमार सिंह व उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बधाई दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

6 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

1 week ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago