Categories: बलिया

बलिया- जिला पंचायत के 58 वार्डों में 650 से अधिक प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बलिया।  बलिया जिले के कुल 17 ब्लाका के अंतर्गत 58 वार्डों में नामांकन के पहले दिन 650 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह आठ बजे से सांय सात बजे तक गहमागहमी की स्थिति रही। खबर लिखे जाने तक 650 से उपर प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किए। जबकि भीड़ खबर लिखे जाने तक लगी हुई है।

वार्ड नंबर 42 से लेकर 47 तक लगभग 55 प्रत्याशी, 34 से 41 तक 75 प्रत्याशी, 42 से लेकर 51 तक लगभग 120, दस से लेकर 17 तक लगभग सौ से उपर, एक से लेकर नौ तक सौ से उपर, 17 से लेकर 23 तक 60 से उपर व 24 से लेकर 33 तक 102 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

जनरेटर के सहारे नामांकन स्थल पर नामांकन की प्रकिया चलती रही। नामांकन करके बाहर निकले प्रत्याशियों का कहना यह था कि पिछले पंचायत चुनाव में समय से नामांकन हो चुके थे। लेकिन इस बार काफी विलंब हो रहा है। जिसको लेकर प्रत्याशी मायूस और आक्रोशित दिखे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago