बलिया। बलिया में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के चलते बलिया प्रशासन ने प्रसिद्ध सोनाडीह मेला की इजाज़त नहीं दी है।
पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक उभांव थाना के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनाडीह मेला के आयोजन की अनुमति नही दी गई है। लेकिन श्रद्धालु मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर में कोविड-19 सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करते हुए दर्शन पूजन कर सकते हैं।’’
मेला व्यवस्थापक अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेला के आयोजन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति देने का अनुरोध किया था लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिली।
बता दें कि बलिया और मऊ जिले की सीमा पर स्थित जिले के सोनाडीह गांव में 52 बीघा परिसर में बने मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर में चैत्र रामनवमी पर विशाल मेला लगता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…