Categories: बलिया

RK मिशन स्कूल के पू्र्व छात्र आयुष पांडे ने हॉकी में जीता गोल्ड, बलिया में हुआ सम्मान

बलिया के आरके मिशन स्कूल के पूर्व छात्र आयुष पांडे ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल हासिल किया है।आयुष की इस उपलब्धि पर आरके मिशन स्कूल ने उनका सम्मान किया। आरके मिशन स्कूल के द्वारा खेल प्रतिभाओं को शुरु से ही बढ़ावा दिया जाता है, इसी का परिणा है कि अब स्कूल के पूर्व छात्र आयुष ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का परचम लहराया है। आयुष पांडे पहले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।आरके मिशन स्कूल में आयोजित समारोह में आयुष का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर  ने आयुष पांडे को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों में असीमित प्रतिभा है, उसे तराशने की जरुरत है, जिससे बच्चे राष्ट्रीय हॉकी टीम में शामिल होकर एक प्रतिभावान खिलाड़ी बने। उन्होंने राजबहादुर को भी उत्कृष्ट हॉकी खेलने के लिए सम्मानित किया। आर.के. मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने आयुष पांडे व प्रतिभावान खिलाड़ी के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नीरज शेखर जी को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयुष पांडे को स्मृति चिन्ह व नगद 5100 रुपए की राशि प्रदान कर हर्ष श्रीवास्तव जी ने उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आयुष पांडे व राजबहादुर जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी विद्यालय की ही देन है, साथ ही उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभा के विकास के पीछे क्रीड़ा शिक्षकों का अहम योगदान है। विद्यालय प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहा है और वे चाहते हैं कि यह खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें।विद्यालय के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने माननीय श्री नीरज शेखर जी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान समारोह में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयुष पांडे व राजबहादुर की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अविनाश सिंह ,रितु सिंह , सरदार अफजाल अंसारी, अमित कुमार व समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मल्लिका खान ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago