बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 15 वर्षीय किशोर के पेट में गोली लग गई। आनन-फानन में किशोर को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकरों ने उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बता दें कि घटना मझौंवा गांव की है। जहां रहने वाले धर्मेन्द्र राजभर की पुत्री की शादी थी। धर्मेंद्र भाजपा के पूर्व मंत्री व सांसद हरिनारायण राजभर के दामाद बताए जाते हैं। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हर्दिया गांव से रात में बारात आने पर भव्य स्वागत किया गया।
घर से कुछ ही दूर टेंट में बारातियों के लिए डांस का प्रोगाम रखा हुआ था। देर रात से नृत्य संगीत का कार्यक्रम शुरु हुआ, जो शनिवार की सुबह 4 बजे अपने शबाब पर था, तभी एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली बारात में आए 15 वर्षीय गोलू पुत्र विजयनाथ राजभर निवासी हर्दिया के पेट में जा लगी। गोली लगते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। घायल बच्चे को सीएचसी सीयर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मामले को लेकर उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस घायल के पिता विजयनाथ राजभर की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 336 व 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, घायल किशोर को परिजनों द्वारा बीएचयू वाराणसी ले जाया गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…