Categories: बलिया

बलिया- हत्याकांड के आरोपी विशंभर की 1.43 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बलिया। यूपी में योगी सरकार में अपराधियों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है। जहां बलिया के गैंगस्टर विशंभर यादव के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बलिया में अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित करने वाले गैंग लीडर विशंभर यादव के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की। और लखनऊ स्थित 1.43 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया। आरोपी पर बलिया समेत 2 जिलों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।

एक साल पहले 2.13 करोड़ की कुर्की- बता दें पिछले साल जून में तत्कालीन जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विशंभर की 2.13 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। उस समय गांव टकरसन स्थित मकान के आधे हिस्से को पुलिस ने कुर्क किया था। अब आरोपी विशंभर यादव निवासी टकरसन के लखनऊ के थाना चिनहट और गोमतीनगर में भी संपत्ति पाए जाने पर कुर्की कराई गई है। इसकी अनुमानित कीमत 1.43 करोड़ है।

आरोपी पर 14 मुकदमे दर्ज- गैंगस्टर विशंभर यादव ने संगठित तरीके से हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, डकैती और अन्य अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित की थीं। विशंभर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अतिरिक्त बलिया के विभिन्न थानों और लखनऊ को मिलाकर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।

मिंटू सिंह हत्याकांड का आरोपी- बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा (70) पुत्र सुघर वर्मा की 24 जून 2020 की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग 25 जून की शाम महावीर घाट के लिए निकले। गांव के लोगों के साथ मिंटू सिंह (38) और शुभ नारायण वर्मा (48) बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ये महावीर घाट के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार 3 बदमाशों ने मिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्तमान में विशंभर समेत सभी आरोपी जेल में हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago