Categories: बलिया

रेप पीड़िता के न्याय के लिए बलिया में प्रदर्शन, बांसडीह विधायक पर आरोपियों को बचाने का आरोप!

बलिया में मनियर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी ने इस दौरान बांसडीह भाजपा विधायक केतकी सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाया। आप के कार्यकर्ताओं के आरोप ही कि  विधायीक के दबाव में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर बदलवा दी और अंगूठा लगाकर मामले की दिशा बदल दी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मामले में सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की।

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज ने बताया कि मनियर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार होता है और वहां की पुलिस आईपीसी एक्ट 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़िता की मां से अंगूठा लगवाकर दूसरा मुकदमा दर्ज करके मामले की दिशा बदल दी है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता का घर बांसडीह की विधायक जी के घर से 10 से 12 किलोमीटर ही दूर है पर घटना को बीते इतना दिन हो गया, लेकिन अभी तक वहां पीड़िता का हालचाल लेने तक नहीं पहुंची। यही नहीं बांसडीह के पूर्व विधायक भी अभी तक उस पीड़िता के पास नहीं पहुंचे। इस केस में सपा और भाजपा दोनों दलों के नेता इस केस को दबाने में लगे हुए हैं।

पीड़िता की मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता को जिले के सभी अस्पतालों में लगभग घुमा दिया गया। जैसे कि सबसे पहले मनियर भेजा गया, वहां उसका मेडिकल नहीं हुआ फिर सिकंदरपुर भेजा गया, वहां भी नहीं हुआ फिर बांसडीह अस्पताल भेजा गया, वहां मेडिकल नहीं हुआ, फिर बलिया गई वहां भी नहीं हुआ। अंत में बिल्थरारोड में जाकर उस बच्ची का मेडिकल हुआ।

प्रदेश सचिव उषा राय ने कहा कि आप खुद सोच सकते हैं कि इस केस में कितना दबाव है कि एक नाबालिग बच्ची पीड़िता का मेडिकल तक नहीं होने दिया जा रहा था। पीड़िता का परिवार चाहता है कि इस केस की जांच मनियर थाना क्षेत्र के प्रभारी से नहीं करवाया जाए। क्योंकि वह इस केस को खराब करने में लगे हुए हैं और पीड़िता के परिवार को मनियर पुलिस पर भरोसा नहीं है।इसलिए आम आदमी पार्टी मांग करती है कि मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराई जाए। इस मौके पर राजकुमार मौर्य, जवाहर पासवान, अंजनी तिवारी, अमरीश चौबे, रणविजय, विजय शंकर राजभर, सर्वजीत यादव, नवतेज कुमार, राजकुमार पांडेय, राकेश यादव, छोटेलाल चौरसिया, सत्येंद्र नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे रहे।

घटना के संबंध में भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मुझे घटना के संबंध में कोई जानकारी ही नहीं है, यदि इस तरह की घटना घटित हुई है तो निश्चित तौर पर कानून के तहत कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago