Categories: बलिया

बलिया में स्टेशन पर ट्रेन से 2 हिस्सों में कटा युवक, आधे घंटे तक रहा ज़िंदा, माँगता रहा मदद

उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की ट्रेन से कट गया। युवक का शरीर 2 टुकड़ों में कट गया। इसके बावजूद भी युवक 30 मिनट तक जिंदा रहा। यह हादसा शनिवार को लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस पकड़ने के दौरान हुआ।

पुलिस के अनुसार, युवक का नाम संजीव था, जो बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। वह अपने घर से लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए निकला था। जब वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया इसके बाद भी संजीव जिंदा रहा और लोगों से हाथ जोड़कर मदद मांगता रहा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने संजीव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संजीव के परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई है। उसके छोटे भाई संजय ने बताया कि संजीव आज सुबह घर से खाना खाकर घर से निकला था। वह किसी काम से बिहार के छपरा जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago