आज, 01 मार्च 2025 को जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह तहसील दिवस रसड़ा से लौटते समय संवरा चौकी के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा। इस व्यक्ति की हालत गंभीर थी और खून बह रहा था।
बिना किसी हिचकिचाहट के, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अपनी गाड़ी रोकी और तत्काल मदद के लिए उसे सूचना विभाग की सरकारी गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
इस त्वरित और संवेदनशील कदम से न केवल घायल व्यक्ति की जान बचाई गई, बल्कि इन अधिकारियों ने अपनी मानवता और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। क्षेत्रीय लोग डीएम और एसपी महोदय की इस साहसिक और सहानुभूति से भरी कार्रवाई की खूब सराहना कर रहे हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…