Categories: बलिया

बलिया में बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा को शिक्षक अपने साथ भगाकर ले गया, तीन शिक्षक नामजद

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक स्कूल के शिक्षक ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। इस घटना में अन्य दो शिक्षकों का भी सहयोग सामने आया है। किशोरी के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उभांव थाना पुलिस ने तीन शिक्षकों सहित अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। घटना के अनुसार, छात्रा घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। किशोरी की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago