Categories: बलिया

दानिश आज़ाद के मंत्री बनने पर बलिया में खुशी की लहर

बलिया के लिए आज बेहद खास दिन है। बलिया के दानिश आज़ाद को योगी सरकार में मंत्री पद की कमान सौंपी गई है। दानिश के मंत्री बनने के बाद जिले में खुशी की लहर छा गई है। समर्थकों में जमकर उत्साह है।

गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों पर उनके समर्थक मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं। जश्न इसलिए भी जोर-शोर से मनाया जा रहा है क्योंकि दानिश बलिया से पहले मुस्लिम नेता है, जिन्हें योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है।

इस मौके पर आसिफ अली ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बलिया के लिए गर्व की बात है, जनपद से दानिश को मंत्री बनाया गया है। अब बलिया में विकास को भी पंख लगेंगे। दानिश के समर्थकों का कहना है कि उनके मंत्री बनने से बलिया की आवाज प्रदेश स्तर तक पहुंच सकेगी।

जानिए कौन हैं दानिश आजाद अंसारी- दानिश पिछले कई सालों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ जुड़े हुए हैं। योगी सरकार बनने पर उन्हें भाषा समिति का सदस्य बनाया गया था। पिछले साल बीजेपी ने उन्हें जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश महामंत्री बना दिया गया था। वह लगातार अल्पसंख्यक समाज के बीच सक्रिय बने हुए थे, जिसका पुरस्कार उन्हें योगी सरकार का मंत्री बनाकर दिया गया है। वह यूपी सरकार की फखरुद्दीन अली मेमोरियल समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

दानिश की शुरुआती पढ़ाई बलिया से ही हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बी. कॉम की पढ़ाई की। यहीं से पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई की। छात्र राजनीति के समय से ही दानिश एबीवीपी के साथ ऐक्टिव बने हुए थे। 2017 में बीजेपी की सरकार बनने पर दानिश को उनकी सक्रियता का इनाम दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago