बलिया के दानिश आजाद योगी सरकार में बनेंगे मंत्री!

आज योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज का दिन पूरे यूपी के साथ बलिया के लिए भी ऐतिहासिक हैं। क्योंकि बलिया के दानिश आज़ाद को भी योगी कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। दानिश आजाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री हो सकते हैं।

ये खबर सामने आने के बाद जनपद में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। आतिशाबाजी कर और मिठाई खिलाकर उन्होंने खुशियां मनाई। जश्न इसलिए भी अहम हो जाता है कि दानिश बलिया के पहले मुस्लिम नेता है, जिन्हें मंत्री बनाया जाएगा ।

दानिश आज़ाद की बात करें तो लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है। राजनीति में सक्रिय होने की वजह से ही उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। दानिश आजाद अंसादी बलिया के बसंतपुर के पास अपायल के रहने वाले हैं। ABVP के लम्बे समय तक कार्यकर्त्ता रहे हैं। दानिश आजाद यूपी सरकार के फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। अंसारी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई बलिया से और ग्रेजुएशन लखनऊ से किया है।

साल 2021 में उन्हें बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया था। अब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल होने के बाद दानिश को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी  जाएगी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago