Categories: बलिया

बलिया में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में गश खाकर गिरा विशेषज्ञ, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

गुरुवार को बलिया के कृषि भवन में आयोजित एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान, एक किसान अचानक गश खाकर गिर पड़े। उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर ब्लॉक के सरियाव गांव के निवासी 65 वर्षीय जय प्रकाश यादव तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ शामिल हुए थे। वे कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को नींबू उत्पादन के अपने अनुभव साझा कर रहे थे, तभी अचानक वे गश खाकर गिर पड़े।

उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य किसानों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. अनुराग सिंह के अनुसार, जय प्रकाश की उम्र अधिक थी। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, हृदयाघात या ब्रेन हैम्रेज संभव कारण हो सकते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago