बलिया जिले के मुरलीछपरा विकास खंड स्थित कोड़रहा नौबरार ग्राम पंचायत में 68 लाख रुपये के वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव और प्रधान पर पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन का गंभीर आरोप लगा है।
यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय निवासी राम किशोर ने अधिकारियों को सूचित किया कि पंचायत में बिना काम हुए ही बड़े पैमाने पर भुगतान किए गए हैं। राम किशोर की शिकायत के बाद, सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी और अवर अभियंता ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच में 44 परियोजनाओं में 68 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत को तत्काल आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। शुक्रवार को पंचायत सचिव देवानंद गिरी को निलंबित कर दिया गया, और शनिवार को बैरिया थाने में उनके खिलाफ सरकारी धन के गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।
सीडीओ ओजस्वी राज ने इस मामले की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, पंचायत प्रधान के खिलाफ पंचायत अधिनियम के तहत विधिवत जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…