Categories: featured

गर्व का पल: डीआईजी बने बलिया के जयदेव केसरी, जिलेवासियों में हर्ष का माहौल

बलिया जनपद के लिए गर्व का पल है। बलिया के लाल और सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद पर तैनात जयदेव केसरी को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है। बलिया में जन्म लेने वाले जयदेव का जीवन संघर्ष और मेहनत से भरा है। उन्होंने कड़ी मेहनत कर सफलता का मुकाम हासिल किया। एक बड़े अधिकारी बने और अब उन्हें डीआईजी बनाया गया है।

जयदेव केसरी के जीवन पर नज़र डाले तो उनका जन्म बलिया में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा मिलिट्री स्कूल चैल शिमला से ग्रहण की। बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में एमएससी की। इसके बाद 1993 में सीआरपीएफ में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। इसके बाद जयदेव ने अपनी सेवाएं राष्ट्र को समर्पित कर दी। जयदेव केसरी त्रिपुरा, पंजाब, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जयदेव केसरी के बेहतरीन कार्य के चलते उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वह कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी भाग ले चुके हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उनके इन्हीं विशेष कार्यों और राष्ट्र समर्पित सेवाओं के चलते उन्हें डीआईजी पद पर पदोन्नत किया है। डीजी सीआरपीएफ कुलदीप सिंह ने मुख्यालय में आयोजित पीपिंग समारोह में जयदेव केसरी को डीआईजी के पद पर पदोन्नत कर सम्मानित किया। जयदेव केसरी के डीआईजी बनने पर जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago