बिहार का शातिर बदमाश मुन्ना मिश्रा बलिया से गिरफ्तार

बलिया। बिहार एसटीएफ ने कुख्‍यात बदमाश मुन्‍ना मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। शातिर मुन्ना की गिरफ्तारी यूपी के बलिया से हुई है। पुलिस को मुन्‍ना के पास से एके-47 के साथ ही कई कारतूस मिले हैं। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पानन महुअवा गांव के रहने वाले मुन्ना मिश्रा उर्फ दिलीप मिश्रा को लेकर गोपालगंज पुलिस रवाना भी हो गई है। मुन्‍ना मिश्रा करीब 8 सालों से फरार चल रहा था। बिहार पुसिल ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

मुन्‍ना पर ह’त्या, अ’पहर’ण, ड’कैती, रंग’दारी सहित 18 संगीन मामले चल रहे हैं। करीब दो महीने पहले कटेया थाना के जमुनहा में एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या के मामले में उसका नाम आया था। उस वारदात के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में लगातार दबिश दे रही थी। एसपी आनंद कुमार को जानकारी मिली कि कुख्यात अपराधी मुन्‍ना मिश्रा उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और बलिया में रह रहा है। वह लगातार ठिकाने बदल रहा है।

इसके बाद गोपालगंज के एसपी ने एक टीम का गठन किया। गोपालगंज पुलिस के सहयोग से एसटीएफ की टीम उत्‍तर प्रदेश पहुंची। एसटीएफ यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थी। घेराबंदी करके एसटीएफ ने मुन्‍ना मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एके 47 और बड़ी संख्‍या में कारतूस मिले हैं। मुन्‍ना मिश्रा यूपी में नाम और हुलिया बदलकर रहता था। बिहार में हर अपराध के बाद वह उत्‍तर प्रदेश फरार हो जाता था। मुन्‍ना गोरखपुर, लखनउ, और देवरिया में नाम और हुलिया बदल कर रहता था।

वर्ष 2012 में उसे गिरफ्तार किया गया था। तबसे वह फरार चल रहा था। मुन्‍ना व्‍यवसायियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलता था। वह जबरन जमीनों पर कब्‍जा करता था। मुन्‍ना इतना खतरनाक था कि उसे जिस पर शक हो जाता कि उसने पुलिस को कुछ बताया है, वह उसकी हत्‍या कर देता था।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago