Categories: बलिया

बलिया- नगरा रोड पर भीषण हादसा, बैंककर्मी की मौत, एक शख्स घायल

बलिया । सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक बैंककर्मी की मौत हो गई।जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बाइक की आमने-सामने भिड़ंत होने से हादसा हुआ है। वहीं टक्कर मारने वाला अपनी गांड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक दुर्गेश राय उम्र 27 वर्ष पुत्र अभिमन्यु राय ग्राम रेपुरा थाना हल्दी निवासी और खेजुरी थाना क्षेत्र के अहिरौली पांडेय निवासी सिद्धार्थ पाण्डेय उम्र 35 वर्ष के साथ अपने गांव जा रहे थे। वह सन्दवापुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों गिर कर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दुर्गेश राय की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सिद्धार्थ पाण्डेय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले जाया गया, जहा से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया।

हादसे के बाद मौके का फायदा उठाकर धक्का मारने वाला अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची सिकन्दरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago