Categories: बलिया

बलिया में सपा-सुभासपा रैली पर बोले मंत्री- 2022 में समाज को बेचने वालों को घर नहीं बैठाया तो छोड़ दूंगा राजनीति:

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। जहां अब यूपी के मंत्री ने  अखिलेश और राजभर को चेतावनी की, कि समाज को बेचने वाले को 2022 में घर नहीं बैठा दिया तो राजनीति छोड़ देंगे मऊ के हलधरपुर में सपा-भासपा की संयुक्त सभा के कुछ घंटे बाद ही प्रदेश सरकार के मंत्री और बलिया के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार किया। और 2022 के विधानसभा चुनाव में घर पर बैठाने की चेतावनी दी। कहा कि कसम खाकर कह रहे हैं कि समाज को बेचने तथा उसके साथ धोखा करने वाले को 2022 के चुनाव में घर नहीं बैठा दिया तो राजनीति करना छोड़ देंगे। 23 नवम्बर को मऊ की धरती पर ही रैली कर हम इसका जवाब देंगे।


दरअसल बलिया के बिल्थरारोड विस क्षेत्र के आरीपुर सरयां गांव में अमृत महोत्सव के तहत शहीद चंद्रदीप सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण और प्रवेश द्वार के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर खूब निशाना साधा। सपा-भासपा की रैली से करीब 20 किमी दूर अपने कार्यक्रम में अनिल राजभर ने बिना नाम लिए कहा कि जिस दिन ओवैसी को लेकर गाजी के मजार पर चादर चढ़ाने गए, उसी दिन से मैंने उनका नाम ‘असलम राजभर’ रख दिया है। कहा कि मऊ में ही रैली कर अखिलेश यादव को भी जवाब देंगे, असलम राजभर को भी जवाब देंगे तथा मुलायम सिंह यादव को भी जवाब देंगे।

वहीं अनिल राजभर ने शहीद चंद्रदीप सिंह को नमन भी किया। सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा और विधायक धनंजय कन्नौजिया की मौजूदगी में अनिल राजभर ने गांव के प्रवेश स्थल सिकंदरपुर मार्ग पर शहीद चंद्रदीप सिंह स्मृति प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया। साथ ही शहीद की प्रतिमा का लोकार्पण भी हुआ। गांव में बने भव्य पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का भी मंत्री ने लोकार्पण किया। समारोह में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, भरत, प्रधान नीलम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, आनंद सिंह, प्रवीण प्रकाश, लालबहादुर भारती, प्रमोद सिंह, शशिप्रकाश चैरसिया, देवेंद्र गुप्ता, आशुतोष सिंह आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago