Categories: बलिया

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर घर तिंरगा कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य रैली का हुआ आयोजन

बलिया के चितबड़ागांव के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर अंगद प्रसाद गुप्ता के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों/स्वयंसेविकाओं एवं हर विभाग के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया I महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफ़ेसर धर्मात्मानंद, महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक ई० तुषारनंद एवं अन्य सभी प्राध्यापकगण भी रैली में प्रतिभाग करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया I रैली में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं और छत्रों ने हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ती नारे लगाते हुए पूर्ण जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे।

यह रैली महाविद्यालय से निकलकर रुदल ब्रम्ह बाबा स्थान, चितबड़ागांव बाजार होते हुए पुनः महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० तेज प्रकाश पाण्डेय, डॉ० उदय नारायण श्रीवास्तव, डॉ० विनोद कुमार यादव, डॉ० राकेश गुप्ता, डॉ० पूनम राय, डॉ० आशुतोष कुमार उपाध्याय, श्री बृजेश गुप्ता, अविनाश पाण्डेय, आरती पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, विद्या निवास मिश्रा, लक्ष्मी निवास पाण्डेय, विनोद गुप्ता, विनोद सिंह, मदन सिंह, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago