Categories: बलिया

बलिया में विधायक समेत 3 लोगों को जान से मारने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

बलिया के बांसडीह कोतवाली गेट ने 3 हत्या करने की पर्ची मिली है। ये पर्ची सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी गांव की एक दीवार पर 10 रुपये के नोट चस्पा के साथ मिली है। इस पर्ची में ऐसी बात लिखी है, जिससे पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए हैं और स्थानीय लोगों में हड़कंप का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, इस चिट्ठी में बांसडीह विधायक केतकी सिंह, भानु दुबे गड़वार, शुभम चौबे छोड़हर की हत्या बांसडीह कोतवाली गेट जैसी हत्या करने की बात कही गई है। वहीं जिला प्रशासन को तीनों हत्याओं को रोकने का चैलेंज दिया गया है। जिसमें दो हत्या बहुत जल्द करने की बात कही गई है। वही तीनों हत्याएं 2024 तक करने का जिक्र भी किया गया है।

बता दें कि गेट जैसी तीन हत्या करने की पर्ची सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी गांव के एक दीवार पर 10 रुपया के नोट चस्पा के साथ बुधवार को मिला। जिसमें जिला प्रशासन को हत्या रोकने का चैलेंज दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर सुखपुरा थाने में संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सवाल यह उठता है कि आखिर किसने इस तरह की हरकत की है? क्या यह चैलेंज सही है या किसी ने जानबूझकर विधायक का समेत तीन लोगों को डरावने का काम किया है। यह यक्ष प्रश्न लोगों के जेहन में कौद रहा है तो वहीं पुलिस महकमा के लिए चैलेंज बना हुआ है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बेरुआरबारी में मिली पर्ची व उस पर लिखे विवरण के आधार पर सुखपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं बांसडीह विधायक केतकी सिंह का कहना है कि मैं इस तरह की धमकी से डरने वाली नहीं हूं। मेरे बांसडीह क्षेत्र में जो भी अपराध करेगा, मैं उसके विरुद्ध चट्टान की तरह हमेशा खड़ी रहूंगी और पीड़ित को न्याय दिलाऊंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago