Uncategorized
युवा खिलाडी खलील अहमद की संपत्ति आई सामने , देख कर…
दोस्तों आप सभी जानते है की क्रिकेट खेल में कितना पैसा है और सबसे ज़ायदा पैसा इंडियन क्रिकेट बोर्ड के पास है भारतीय टीम के खिलाडी अपने प्रदर्शन की वजह से पुरे दुनिया में फेमस है भारतीय क्रिकेट टीम पूरी दुनिया में जानी-मानी टीम है भारतीय क्रिकेट टीम का 11 खिलाड़ी विश्व भर में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण भारत ही नहीं दुनिया भर में लोगों का दिल जीत चुकी है।पिछले कुछ सालों में क्रिकेट ने कई खिलाड़ियों की जिदंगी को बदल दिया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि क्रिकेट में लोग पैसे के लिए आते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। भारतीय क्रिकेट टीम एक ऐसी टीम है, जहां पर लोग बहुत अमीर खानदान से नहीं होते हैं ।बल्कि अपने अच्छे प्रदर्शन और खेल के बारे में अपनी रुचि के कारण कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपनी जगह बनाते हैं।

क्रिकेटर अपनी मेहनत और टैलेंट के बल पर करोडो फैंस के दिलो पर राज करते है काफी मेहनत और मुसक्कत के बाद इस मुकाम पर पहुंचते है की दुनिया भर में उनके फैंस बन जाते है भारतीय टीम के वर्तमान क्रिकेटर हुए पूर्व क्रिकेटर हैं सबकी जिंदगी हम लोगों की जैसी ही होती थी ,और अपनी मेहनत और लगन के कारण क्रिकेट टीम में जगह बनाने के बाद उनकी जिंदगी आम से खास हो गई। खेल प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में जानने के लिए हमेशा बेहद उत्सुक रहते हैं। इसीलिए आज हम आपको ऐसे ही एक भारतीय क्रिकेटर के बारे में बताने वाले हैं जो मौजूदा समय में भारतीय टीम में बेहद चर्चित है और प्रशंसकों के दिलों दिमाग पर छाए हुए हैं। आज हम आपको गेंदबाज खलील अहमद के बारे में बतायेंगे।

खलील अहमद अपने टैलेंट के दम पर आज दुनिया भर में फैंस के दिलो पर राज कर रहे है इतने कम समय में करोडो फैंस बना लिए है महज 20 वर्ष के बेहतरीन गेंदबाज खलील अहमद ने अपने का सफर एशिया कप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हांगकांग से मैच के दौरान किया था।खलील ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेला था और उस मैच में 10 ओवरों में 48 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उनकी से बेहतरीन प्रदर्शन के कारण लोगों ने काफी सराहा और फिर उन्हें भारतीय टीम में एक बार फिर से शामिल किया गया।खलील को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम में चुना गया है। चौथे वनडे इंडियन टीम को 224 रनों से शानदार जीत में अहम भूमिका खलील अहमद की भी रही है, क्यांकि इन्होंने मात्र 5 ओवरों में 13 रन देते हुये तीन विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

बेहद कम उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने का श्रेय खलील खुद राहुल द्रविड़ को देते हैं क्योंकि वह पहले अंडर-19 में खेलते थे और जिसके कप्तान राहुल द्रविड़ हैं। यह जानना दिलचस्प है कि खलील अहमद कोई बहुत अमीर खानदान से नहीं है लेकिन अपनी मेहनत के कारण आज हुआ बहुत ही कम समय में करोड़पति हो गए हैं।5 दिसंबर 1997 को जन्में खलील अहमद लगभग 21 साल के युवा तेज गेंदबाज हैं। वह 140-145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। आईपीएल 2018 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था।

वह 2016-17 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में भी शामिल थे।आपको बता दें कि खलील अहमद की खासियत है उनकी तेज रफ्तार और लाइन लेंथ। वह 145 किमी/घंटा की औसत रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने एक घरेलू मैच में करीब 147 किमी/घंटा की रफ्तार से भी बॉल डाली थी। बचपने से ही उन्हें क्रिकेट से लगाव था। आगे चलकर वह राजस्थान की ओर से अंडर-16 और अंडर-19 में खेले। युवा क्रिकेटर के पिता कंपाउंडर हैं। वह चाहते थे कि बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured5 hours agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





