Uncategorized
मैदान पर हुआ बड़ा हादसा, 2 ओवर फेंकने के बाद मैदन पर गिरते ही निकला दम…
क्रिकेट के इतिहास में ऐसी कई घटना देखी गई है. जिसमे मैदान में कोई बड़ा हादसा हुआ है। हालाँकि कुछ हादसे तो छोटे होते हैं लेकिन मैदान में कुछ हादसे ऐसी भी हैं जिन्हें शायद कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अब खबर आ रही है कि क्रिकेट के मैदान में एक और खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया है। यह पूरा मामला न्यूज़ीलैंड का है जहाँ पर एक भारतीय खिलाड़ी को अपनी ज़िन्दगी से हाथ धोना पड़ा। एक तरफ जहाँ भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को वनडे सीरीज में 4-1 से हराया था और देश में इस जीत की ख़ुशी मनाई जा रही थी। लेकिन दूसरी तरफ इस खबर ने सभी को दुखी कर दिया है।

क्रिकेट के मैदान में ही दुनिया को अलविदा कहने वाले खिलाड़ी का नाम हरीश गंगाधरन है। उनकी उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है।भारतीय मूल के हरीश गंगाधरन न्यूज़ीलैंड में अपने क्लब के लिए मैच खेल थे। इस दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मैच के दौरान हरीश गंगाधरन गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अचानक से सांस लेने में तकलीफ़ मह्सूस हुई।

अभी कोई कुछ समझ पाता कि अचानक से हरीश गंगाधरन मैदान पर ही गिर पड़े। इसके बाद फौरान ही उन्हें इमरजेंसी सुविधा दी गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह पूरा मामला शनिवार का है। वहां ग्रीन आइसलैंड के डुनेडिन के सनीवेल स्पोर्ट्स सेंटर में उनका अंतिम संसार किया गया।

हरीश गंगाधरन अपने पीछे बीवी और एक तीन साल की बेटी को छोड़ कर गए हैं। इस पूरी घटना के बाद क्रिकेट की दुनिया के कई बड़ी हस्तियों ने इस पर शोक जताया है। इस घटना से परिवार अब भी सदमे में है। सभी खिलाडियों ने इस पर शोक जताया है। हरीश गंगाधरन के टीम की पूरी टीम को अभी यकीन नहीं हो रहा है कि हरीश गंगाधरन अचानक से इस दुनिया से चले गए।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





