Uncategorized
सलमान फैन्स के लिए खुशखबरी, इस अभिनेत्री से करने जा रहे शादी, तैयारियां शुरू…
दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की . बॉलीवुड में इन्हें दबंग खान के नाम से जाना जाता है जैसा इनका नाम है वैसा इनका काम भी है. दोस्तों सलमान अपनी शादी की चर्चा को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं फैंस के दिल में इस बात की चिंता रहती है कि सलमान 50 साल के हो गए हैं लेकिन वह शादी नहीं कर रहे है आखिर वह कब शादी करेंगे . सलमान खान से जब इस बात को लेकर सवाल किया जाता है तो वह इस बात को टाल देते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन दोस्तों अब सलमान खान शादी करने जा रहे हैं .

कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान की शादी होने जा रही है लेकिन दोस्तों यह शादी भारत फिल्म के सेट पर होगी जो कि फिल्म का एक दृश्य है सेट की डेकोरेशन तैयार हो रही है और फूलों से सेट को सजाया जा रहा है यह सलमान और कैटरीना का साथ मे दूसरा गाना होगा. सलमान खान की फिल्म भारत ईद में रिलीज होगी जोकि 2019 में रिलीज की जाएगी इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है .

जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है इसके बाद भारत फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ होगा . जिसमें सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे दोस्तों सलमान खान की शादी की चर्चा तो अक्सर रहती है लेकिन उनकी शादी कब होगी यह किसी को नहीं पता क्योंकि उनसे जब भी यह सवाल किया जाता है वह इसको नजरअंदाज कर देते है. दोस्तों सलमान और कैटरीना का साथ काफी दिन तक रहा . इसके बाद कैटरीना ने रणबीर कपूर का साथ भा गया लेकिन मीडिया कि माने तो कटरीना और रणवीर का साथं ज्यादा दिन नहीं चला और वापस सलमान और कटरीना एक साथ होगये . दोस्तों सलमान खान के शादी ना करने कि वजह सलमान ही बता सकते है .

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





