Uncategorized
मशहूर शू कंपनी ने की शर्मनाक हरकत भड़क उठे मुसलमान, लिया बड़ा फैसला …
दुनिया की मशहूर कंपनी नाईक जिस का जूता हम सब पहनते हैं यह दुनिया में 1 टॉप की कंपनी मानी जाती है और यह कंपनी अमेरिका की है . हर व्यक्ति नाइक जूते को पसंद करता है और इस कंपनी के जूतों को पहनता है लेकिन इस बार अमेरिका की इस कंपनी ने इस्लाम का अपमान किया. इस कंपनी ने अपने जूते के नीचे अल्लाह का नाम लिखा है और इस शर्मनाक हरकत की वजह से इस कंपनी का बायकॉट किया जा रहा है . मुसलमानों में इस चीज को लेकर काफी आक्रोश है दोस्तों आपको बता दें कि खेल से जुड़े सामान का प्रोडक्शन यह कंपनी करती है और स्पोर्ट् शूज वगैरह बनाती है जोकि हर जगह हर देश में इस्तेमाल किया जाता है .

इसके साथ ही दुनिया भर के मुसलमानों ने इस कंपनी से अपने जूते के नीचे अरबी भाषा में अल्लाह लिखने के लिए माफी मांगने को कहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि जब एक मुस्लिम महिला ने जिसका नाम साइना नूरीन है उन्होंने जब इस लोगों को जूते पर देखा तो उन्होंने ऑनलाइन एक अभियान शुरू किया जिसमें उन्होंने कहा है कि इस जूते के लोगों को ऐसा डिजाइन किया गया है कि वो अरबी भाषा में अल्लाह लिखा हुआ है जो कि मुसलमानों के लिए बहुत ही शर्मनाक चीज है और

मुसलमान इस चीज को बर्दाश्त नहीं करेगा और उन्होंने सारे जूते को मार्केट से वापस लेने की मांग की है साथ ही उन्होंने कंपनी पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाया है और मुसलमानों की आस्था को ठेस पहुंचाए जाने का आरोप लगाया है हालांकि कंपनी ने कहा है कि उन्होंने जानबूझकर मुसलमानों की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए यह काम नहीं किया है नाइक कंपनी का कहना है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और उन्होंने की आस्था को जानबूझ ठेस नहीं पहुंचाना है और वह
इस चीज का जल्द ही हल निकालेगी ।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





