Uncategorized
2019 का चुनाव जीतने के लिए नरेंद्र मोदी जो ऐलान करते उसे राहुल गाँधी ने पहले ही दिया।
मोदी सरकार से पहले ही राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने और न्यूनतम आमदनी गारंटी स्कीम शुरू करने का ऐलान कर दिया है 28 जनवरी 2019 को छत्तीसगढ़ के रायपुर ने एक किसान आभास सम्मेलन हुआ उसमे राहुल गांधी गए और ये ऐलान कर आये राहुल ने ये काम मोदी सरकार से पहले कर दिया मोदी सरकार ने भी यूनिवर्सल बेसिक स्कीम शुरू करने की तैयारी कर रही थी माना जा रहा था कि अंतरिम बजट में मोदी सरकार इस तरह की स्कीम शुरू कर सकती है उससे पहले ही राहुल गांधी जे इस मुददे को लपक लिया है.

इसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई है अब यदि मोदी सरकार ऐसी स्कीम लेकर आती है तो यह संदेश जाएगा कि यह स्कीम राहुल गांधी के दबाव में लाया गया है और अगर सरकार इसको नहीं लाएगी तो राहुल गांधी इस मुद्दे को बड़ा बना सकते हैं जैसा कि उन्होंने संकेत दे दिया है राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है.

तो वह 2019 से हर गरीब को न्यूनतम गारंटी पर आमदनी देगी राहुल गांधी ने कहा कि हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं हिंदुस्तान एक ही रहेगा और हम हिंदुस्तानियों को न्यूनतम गारंटी आमदनी देंगे लोकसभा चुनाव में कुछ ही वक्त बाकी है और इस तरह की खबरें चल रही थी कि केंद्र की मोदी सरकार इस स्कीम को चला सकती है.

लेकिन उससे पहले की केंद्र की सरकार इस स्कीम को लाती की राहुल गांधी ने इस स्कीम का ऐलान कर दिया ऐसा माना जा रहा था कि अपने आखिरी बजट में भाजपा इस स्किन को पेश करेगी इस स्कीम का नाम यूपीआई था यूपीआई का मतलब यह है कि हर भारतीय नागरिक को एक न्यूनतम आमदनी दी जाएगी।। आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





