Uncategorized
क़यामत की सबसे बड़ी निशानी, जब ज़हूर होगा इस फितने का तो दुनिया में मच जायेगा हाहाकार…
दोस्तों इस्लाम एक ऐसा मज़हब है जिसमे क़यामत के दिन के ताल्लुक से बहुत साड़ी जानकारी दी गयी है क़यामत को इस्लाम ने बहुत जोर देकर बयान किया है है और कहा है कि जो भी शख्स दुनिया में जो कुछ भी करता है वो दुनिया में भले ही बुरे काम करके मज़े उठा ले लेकिन एक दिन उसे अल्लाह के सामने अपना हिसाब किताब देना ही होगा मेरे दोस्तों इस क़यामत की बात तो इस्लाम में है ही बल्कि क़यामत के पहले की भी कई निशानियों को बता दिया गया है जिसमे से कुछ आज हम आपको बताएँगे आपको बता दें कि क़यामत की निशानियों को एक बार में लिखकर बताना तो लगभग नामुमकिन है लेकिन उसमे से कुछ बड़ी निशानियाँ आज हम आपको बताएँगे.

रसूल सल्लाo ने इरशाद फ़रमाया बैतुल्मुकद्दस कि आबादी मदीना की वीरानी होगी मदीना की वीरानी के बाद फ़ितनो और लड़ाइयों का दौर शुरू होगा फ़ितनो के बाद कुस्तुन्तुनिया (इन्स्ताम्बुल) की फतह होगी और इस फतह के बाद दज्जाल का ज़हर होगा फिर आप सल्लाo ने अपना हाथ माज़ बिन जबल रज़ीo के काँधे या जांघ पर मारा जिनसे आप ये बयान फार्म रहे थे फिर फ़रमाया कि ये ऐसे ही यकीनी है जैसे तुम्हारा यहाँ बैठना या होना यकीनी है.

रसूल सल्लाo ने इरशाद फ़रमाया कि (दज्जाल से) जंग के वक़्त मुसलमान गौता में जमा होंगे जो इस शहर की जानिब में है जिसको दमिश्क कहा जाता है जो कि मुल्क-ए-शाम (सीरिया) के बेहतरीन शहरों में से एक है आपको बता दें कि ये जो हदीसे हमने आपको बताई हैं ये उस वक़्त की हैं जब दुनिया में बहुत बड़ा फितना सामने आएगा जिसे दज्जाल कहते हैं.

इस वक़्त पूरी दुनिया में हाहाकार मच जायेगा और मुसलमानों के लिए ज़िन्दगी बहुत तंग हो जाएगी लोग एक-एक ज़रुरत के सामान के लिए तरस जायेंगे दज्जाल का फितना इस उम्मत पर कुछ ही दिन रहेगा लेकिन वो काटे न कटेंगे और ऐसा लगेगा कि दिन कितना बड़ा हो गया है दोस्तों आपको एक बात और बताते हैं कि जब नमाज़ पढ़े तो अल्लाह से फ़ितनो की आज़माईश से पनाह मांगे क्योंकि वो वक़्त ऐसा रहेगा कि पता नहीं हम साबित कदम रह पाए या नहीं.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





