Uncategorized
रसूल सल्लाo ने फ़रमाया कि इस अमल को करने वाले को आसमान से दी जाती है आवाज़
दोस्तों आपको बता दें कि बहुत से लोग बहुत सी नेकियाँ करते हैं और उसके ज़रिये अल्लाह से अच्छी उम्मीद भी रखते हैं और उम्मीद भी रखना चाहिए आपको बता दें कि इस्लाम एक ऐसा मज़हब है जिसमे एक अल्लाह की इबादत का हुक्म दिया गया है इस्लाम के आने से पहले लोग बहुत गुमराहियों में थे और लोग अपने हाथ से बुत बनाकर पूजते थे लेकिन जब इस्लाम आया तो लोगो को इस गुमराही से निकला गया और उन्हें समझाया गया कि एक अल्लाह की इबादत को करने के लिए कहा गया. आपको बता दें कि बहुत से ऐसे सहाबी भी हैं जिन्होंने बाद में इस्लाम कबूल किया और वो इस्लाम को कबूल करने से पहले ये लोग इस्लाम के शदीद दुश्मनों में से थे.

और वो इस्लाम को बहुत बुरा समझते थे लेकिन जब उन्हें इस्लाम की सच्चाई पता चली तो वो इस्लाम में दाखिल हो गए और इस्लाम दुश्मनों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन कर उभरे इसमें सबसे पहले उमर रजीo का नाम आता है इसके बाद आपको बता दें कि इबादत की बात आती है जिसमे ऐसे-ऐसे अज़कार बताये गए जिसको करके इन लोगो ने अपने मकाम को बहुत आला कर लिया.

इसमें से एक अज़कार हम आज आपको बताएँगे जिसको करने से बहुत फायदा मिलता है और जो शख्स दिल से ये अज़कार कर ले उसका भी मकाम अल्लाह के नज़दीक बहुत ऊँचा हो जाता है आज हम आपको एक ऐसे अमल के बारे में बताएँगे जिसको करने वाले को आसमान से एक फ़रिश्ता आवाज़ देता है.

अनस रज़ीo से रवायत है कि रसूल सल्लाo ने फ़रमाया कि जो शख्स भी अल्लाह के ज़िक्र के लिए बैठता है तो एक मुनादी करने वाला उन्हें आसमान से आवाज़ देता है कि खड़े हो जाओ तुम्हे बख्श दिया गया और तुम्हारी बुराइयों को नेकियों में तब्दील कर दिया गया. (अल सिलसिला अस सहिया 2934)
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





