Uncategorized
बाबरी मस्जिद को लेकर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा – अगर बाबरी मस्जिद को न ….
सपा बसपा गठबंधन को लेकर इन दिनों मायावती पर लोग सवाल उठा रहे हैं कभी कोई उनको गलत कह रहा है तो कभी कोई कह रहा है सही कदम है . अब इस रेस में से अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हो गए है . शिवपाल सिंह यादव ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में हद ही हो गई है कोई भाई को धोखा दे रहा है तो कोई बाप को धोखा देना उन्होंने मायावती के साथ अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और उन्होंने यह जुमला कहा .

उन्होंने आगे अपने भाई की तारीफ में कहा कि नेताजी ने अगर 1990 में बाबरी मस्जिद को बचाया ना होता तो आज हिंदुस्तान में यही एक दूसरा पाकिस्तान बन जाता . उन्होंने कहा कि इसके बाद भी मायावती ने भाजपा से हाथ मिलाकर चुनाव प्रचार किया और उसके बाद मोदी और लालजी टंडन को अपना भाई बनाया और फिर धोखा दे दिया . आगे उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग इतना घबराए हुए हैं कि गठबंधन कर रहे हैं . उन्होंने कहा कि सबसे पहले मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे तब हमने सपा से अपने 36 सांसद को जिताया था लेकिन जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो 2012 में सिर्फ 5 सांसद ही जीता था .

उनका कहना है कि समाजवादी को समाजवादी के बड़े नेताओं ने गिरा दिया और वह पार्टी तबाह हो गई अब समाजवादी कुछ भी नहीं है रामगोपाल यादव द्वारा दिए गए बयान पर भी उन्होंने कहा कि वह बड़े भाई हैं और वह कुछ भी कह सकते हैं मैं उनकी बातों का बुरा नहीं मानता उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार एक भ्रष्ट सरकार है और उनके नेता इतने भ्रष्ट हैं कि उसकी कोई सीमा नहीं है और वह पूरी सरकार भ्रष्ट सरकार है ।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





