Uncategorized
ज़िंदगी और गरीबी की जंग लड़ रहा ये भारतीय क्रिकेटर, युसूफ पठान ने किया कुछ ऐसा की दुनिया कर रही है सलाम
दोस्तों आप सभी जानते है की सरे खेलो में क्रिकेट सबसे ज़ादा लोकप्रिय खेल है क्रिकेट के चाहने वाले पुरे दुनिया में भरपूर भरे हुए है हर देश में क्रिकेट का जुनून फैंस में छाया रहता है और आप जानते है की क्रिकेट की दुनिया में कितना पैसा है और सबसे ज़ादा पैसा बीसीसीआई के पास है इंडिया में सबसे ज़ादा फैंस क्रिकेट के मौजूद है .

दोस्तो आज हम बात करेंगे एक ऐसे खिलाडी की जो मौतसे जूझ रहा है , आज क्रिकेट में कितना पैसा है इसके बाउजूद भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके जैकब मार्टिन ज़िन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे है और उनके पास खाने तक के पैसे नहीं है 46 वर्षीय दाईहाथ के बल्लेबाज़ जैकब मार्टिन ने भारत के लिए 1999 से 2001 बिच में 10 एक दिवसीय मैच खेले थे .

जैकब मार्टिन की एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए , बड़ोदरा के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है जैकब मार्टिन स्कूटर से जा रहे थे तभी उनका एक्सीडेंट हो गया था यह घटना 28 दिसंबर को हुई थी तभी से वह हॉस्पिटल में है और उनका सारा पैसा ख़तम हो चूका है इसके बाद उनके घर वालो ने बीसीसीआई से गुहार लगाई थी .

जैकब मार्टिन को गंभीर चोट आई है और उनके इलाज़ में ज़ादा पैसे लग रहे है इसके लिए उनकी पत्नी ने बीसीसीआई से मदद मागि थी बीसीसीआई ने अपनी तरफ से 5 लाख की मदद की है ,जैकब मार्टिन की कप्तानी में ही बड़ोदरा रडजी ट्राफी भी जीत चूका है , बीसीसीआई के पूर्व-सचिव और बड़ोदरा संग के सचिव संजय पटेल जैकब मार्टिन के इलाज के लिए फंड जुटाने का काम कर रहे है .

जैकब मार्टिन की मदद के लिए संजय पटेल ने बड़ोदरा के खिलाडी रह चुके है ज़हीर खान और पठान भाइयो से बात की है और वह इनकी मदद करने के लिए भी तैयार है यूसुफ पठान ने मजेकाब मार्टिन के इलाज़ के लिए 11 लाख रूपये की मदद की है …आगे देखिये वीडियो
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





