Uncategorized
फिल्म तारे ज़मीन पर का ये छोटा बच्चा अब दिखता है बेहद हैंडसम और स्टाइलिश.. देखिये विडियो
आप सबने फिल्म तारे जमीन पर तो देखी होगी दोस्तों यह फिल्म अक्सर टीवी चैनलों पर आती रहती है जिसे हम कई बार देखते हैं आमिर खान की यह फिल्म काफी हिट हुई थी जिसमें एक छोटे बच्चे ने भी रोल किया था दोस्तों में से क्या आमिर खान अपने फिल्म नई सबसे अच्छा किरदार निभाते हैं लेकिन फिल्म तारे जमीन पर में लोगों ने आमिर खान से भी ज्यादा उस छोटे बच्चे का रोल पसंद किया था जिसे बोर्डिंग स्कूल भेज दिया जाता है और वह दिमाग से कमजोर रहता है लेकिन यह बात उसके घर वाले नहीं जान पाते हैं जिससे उसे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस फिल्म में आमिर खान से ज्यादा ईशान नाम के बच्चे का किरदार पसंद किया गया है.

दोस्तों आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया था दोस्तों आमिर खान के अलावा इस फिल्म में एक तेरे द्वार छोटे बच्चे का था जिसका नाम ईशान था दोस्तों इस बच्चे का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था दोस्तों आज हम इसी बच्ची के बारे में बात करेंगे जो कि अब काफी बड़ा हो गया है

और इसी के साथ अब वह बहुत हैंडसम दिखता है.फिल्म तारे जमीन पर मे ईशान नाम के बच्चे का किरदार निभाने वाले का नाम दर्शन सफारी है और अब यह भारतीय अभिनेता के नाम से जाने जाते हैं इन्होंने फिल्म तारे जमीन पर के अलावा फिल्म बम बम बोले में भी काम किया है और इसके साथ उन्होंने और भी कई सारी फिल्मों में काम किया है

दोस्तों दर्शन सफारी का जन्म 9 मार्च 1997 को हुआ था दर्शन कई सारे टीवी सीरियल और रिएलिटी शो में भी काम कर चुके हैं दर्शन सफारी के पिता का नाम मितेश सफारी है और मां का नाम शीतल सफारी है इनको फिल्म तारे जमीन पर के लिए किड्स बेस्ट एक्टर अवार्ड मिल चुका है.. देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





