Uncategorized
आज हुए लोकसभा चुनाव तो इस बड़ी पार्टी की बल्ले-बल्ले.
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि साल 2019 का लोकसभा चुनाव बहुत करीब है अब ज्यादा दिन नहीं रहेगा बल्कि कुछ ही महीने बाकी है दोस्तों लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या भारतीय जनता पार्टी साल 2014 वाला प्रदर्शन दोहरा पाएगी या नहीं दोस्तों इसी सवाल का जवाब पाने और जनता का मूड भांप ने के लिए इंडिया टीवी सी एन एक्स ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड एक सर्वे किया जिसके बाद जो बात उभर के सामने आएगी 2019 में किसकी सरकार बनेगी इन राज्यों के हिसाब से आइए आपको बताते हैं दोस्तों अगर बात उत्तर प्रदेश की करें दोस्तों अगर अभी उत्तर प्रदेश में चुनाव करवाया जाए.
तो 80 सीटों में से 40 सीट बीजेपी के खाते में जाएगी और इसके साथ सपा को 20 और बसपा को 15 सीट मिलने का अनुमान है दोस्तों वही बिहार में बीजेपी को तेरा जेडीयू को 11 सीट और राजद को 10 सीट मिल रही है दोस्तों इसी के साथ अगर महाराष्ट्र की बात करें तो वहां पर कुल 48 सीटें हैं जिनमें भाजपा यानी कि भारतीय जनता पार्टी को 22 सीट मिल रही है इसी के साथ कांग्रेस को 9 सीट एनसीपी को भी 9 सीट और शिवसेना को 8 सीटें मिल रही हैं.

दोस्तों ओपिनियन पोल से यह बात पता चल रही है कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन ही नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकता है वरना नरेंद्र मोदी की सरकार वापस आ सकती है दोस्तों साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में बुआ भतीजे का मेल मोदी के खेल को नहीं बिगाड़ सकता यानी कि महागठबंधन का भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं होगा.

भारतीय जनता पार्टी दोबारा 2019 के चुनाव में केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी दोबारा दिखाई देंगे दोस्तों आपको बता दें कि ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 37% वोट पड़ेंगे और इसके साथ सपा को 23% बसपा को 10% और कांग्रेस को भी 10% वोट पड़ेंगे लेकिन दोस्तों यह आंकड़ा सिर्फ ओपिनियन पोल का है आने वाले समय साल 2019 के चुनाव में रिजल्ट हम सबके सामने होगा.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?
-
featured1 week agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured7 days ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े





