Uncategorized
कदर खान के फैंस ने गोविंदा को लेकर उठाया यह बड़ा कदम…
2019 साल के पहले दिन ही बॉलीवुड को एक गहरा सदमा कदर खान के रूप में लगा है , पूरा बॉलीवुड सदमे में आगया.बॉलीवुड में कदर खान और गोविंदा की टुन्नीग से सभी वाकिफ है.कादर खान के निधन पर फैंस को क्यों आया गुस्सा सभी अभिनेताओं पर ? कादर खान के बारे में तो आप सभी लोग जानते ही होंगे वह एक हास्य अभिनेता थे उनका जन्म 22अक्टूबर 1935 में हुआ और उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया फिल्मों में काम करने के साथ-साथ उन्होंने बहुत से फिल्मों का निर्देशन भी किया ।
कादर खान का निधन 31 दिसंबर 2018 को शाम 6:00 बजे कनाडा में हुआ ।कादर खान के निधन के समय जब उनका बेटा उनके पार्थिव शरीर को दफन कर रहा था उसके आंसू थम नहीं रहे थे उनके निधन के वक्त कोई भी स्टार वहां मौजूद नहीं थे जबकि कादर खान ने तमाम स्टारों की बहुत मदद की और उनके लिए बहुत अच्छा बोला और जो है हमेशा ही एक बहुत अच्छे इंसान थे अच्छे कलाकार थे लेकिन उनके निधन के वक्त कोई भी वहां मौजूद नहीं था.

इससे उनके बेटे सरफराज और उनके फैंस काफी नाराज हुए गोविंदा को आगे बढ़ाने में कादर खान साहब का बहुत बड़ा हाथ था।उसके बाद भी कादर खान साहब के पार्थव शरीर को दफनाने 1 बार भी देखने के लिए गोविंदा एक बार भी नहीं आए ।सभी अभिनेता ने ट्विटर पर अपने दुख जताते हुए उनके बारे में लिखा.

कि उन्हें बहुत दुख है लेकिन उस वक्त उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए दफनाने के लिए वहां कोई भी नहीं आया।इस बात से कादर खान साहब के बेटे और उनके फैंस को बहुत गुस्सा आया।उनके फैंस ने भी बहोत दंगा फसाद किया। बड़े बड़े अभिनेता गोविंदा का भी पोस्टर जलाया।कादिर खान साहब जो इतने अच्छे अभिनेता थे उनका पार्थव शरीर दफनाने कोई भी अभिनेता नही गए।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured2 weeks ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
-
बलिया5 days ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी





