Connect with us

बलिया स्पेशल

हत्यारोपियों से मिल रही है धमकी, एसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार

Published

on

बलिया। जनपद के मनियर थाना अंतर्गत अजनेरा में एक महिला ने एसपी को पत्र देकर अपनी जान—माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। पीड़ित ने बताया कि ससुर के हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे हत्यारोपितो से लगातार मिल रही धमकियों से अजीज आ चुकी है। उन्हें हर वक्त डर से भयभीत हो चुकी है। वे बाहर तक निकलना बंद कर दी है।

बताया जाता है कि क्षेत्र पंचायत मनियर अंतर्गत अजनेरा निवासीनी शैल कुमारी देवी पत्नी शिव मंगल राजभर ने पुलिस अधीक्षक बलिया को डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर अपने दुश्मनों से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है ।अपने दिये गये प्रार्थना पत्र में शैल कुमारी देवी ने आरोप लगाई है कि मेरे ससुर लल्लन राजभर को विगत दो दिसम्बर को मारपीट कर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में हमारे गांव छ लोग वांछित थे उक्त मुकद्मा खेजूरी थाना क्षेत्र में दर्ज है ।मुकद्मा दर्ज होने के बाद छ: आरोपियों में से तीन आरोपी जेल भेजे गए ।शेष आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।फरार चल रहे तीनों अारोपी विगत 24 दिसंबर को शेष अभियुक्त गण हथियार लेकर मेरे दरवाजे पर चढ़ गए और धमकी दिए कि मुकद्मा वापस ले लो नहीं तो तुम्हारे स्वसुर को मार कर खत्म कर दिए ।

अब तुम्हारे परिवार को जान से मार कर खत्म कर देंगे ।जब मैं विरोध की तो मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए ।मैं अपने घर में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचायी। यह भी धमकी दिए कि थाने से हम लोग अपना नाम निकलवा लेंगे तुम कुछ नहीं कर पाओगी।प्रार्थिनी ने गुहार लगाई की तत्काल अरोपियो कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो मेरे परिवार के साथ अनहोनी हो सकती है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!