Uncategorized
केजरीवाल की राह पर चले कमलनाथ, अब लिया एक और बड़ा फैसला, मामा सदमे में
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही मुख्यमंत्री बने कमलनाथ लगातार एक्शन में दिख रहे है एक के बाद एक बड़ा फैसला लेते हुए दिख रहे है . दिल्ली की आम आदमी सरकार द्वारा लिया गया एक फैसला अब मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार भी लेने जारही है . दिल्ली सरकार की तरह अब मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार भी किसानों और मध्यम वर्गों के लिए बिजली बिल हाफ करने की तैयारी में है . चुनाव के पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ये वादा किया था कि उपभोगताओं को 100 रूपीस प्रति माह में 100 यूनिट बिजली देने का वादा किया था .कमलनाथ के बाग डोर सम्हालते ही कांग्रेस सरकार ने किसानों के 2 लाख तक कर्ज़ माफ करने का वादा पूरा किया .
अब बिजली को लेकर किये गए वादों को पूरा करने की ओर बढ़ रही है कांग्रेस सरकार . यह योजना अगर सफल हो जाती है तो, प्रदेश के 63 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले इस तरह का फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लिया गया था . 2015 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली बिल हाफ और 20 हज़ार लीटर पानी मुफ्त किया था .

अगर मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार यह वादा निभाने में कामयाब हो जाती है तो, मध्यप्रदेश देश का दूसरा राज्य होगा जहां बिजली बिल पर छूट दी जाएगी।कमलनाथ ने कुर्सी सम्हालते ही अपना वादा पूरा करने शुरू कर दिया है . कमान सम्हालते ही उन्होंने किसानों को लेकर किये कर्जमाफी के वादे को पूरा किया . लगातार बड़े फैसले लेते हुए दिख रहे है याब कर्जमाफी के बाद उन्होंने बिजली को लेकर किए हुए वादे को पूरा करने की योजना बना रही है .

उन्होंने विभाग को प्रस्ताव की जानकारी भी दी है .ऐसा करने से किसान और मध्य वर्गो को एक बड़ा फायदा होगा जैसा कि देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है .आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इस समय देश की राजनीति में बहुत बड़ा चेहरा बनकर सामने आये हैं और उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास के लिए दिल्ली का पैटर्न अख्तियार करने का फैसला किया है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना6 days agoउत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
Uncategorized4 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
-
featured1 week agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured1 week ago





