Uncategorized
कुदरत का करिश्मा देखिये, इस शहर में पानी उल्टा क्यों बहता है? वैज्ञानिक भी हुए हैरान
दुनिया में वैसे तो बहुत सी ऐसी जगह है जहाँ जाकर आप हैरान हो जाते हैं हैं जैसे बड़े-बड़े किले ऊँची इमारते या फिर प्रकृति का कोई ऐसा अनोखा जादू जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होता है कि ये सच है तो आज हम आपको हिंदुस्तान की एक ऐसी जगह के बारे में बताएँगे जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जायेंगे दरअसल इस जगह पर पानी उल्टा बहता है जी हाँ उल्टा पानी यानी ऐसी जगह जहां पानी ऊपर की तरफ जाता है पढ़ने और सुनने में यह बात बिल्कुल अजीब लग रही है लेकिन यह सच है कि एक ऐसी जगह है जहां पानी ऊपर की तरफ चढ़ता है .
दोस्तों ऐसे तो सोशल मीडिया पर कई बार हम लोगों ने ऐसे वीडियो या फोटो देखे हैं जिसे लगाकर यह लिखा होता है कि यहां पानी उल्टा बैठा है यानी कि चढ़ान की तरफ जाता है . किसी को यकीन होता है किसी को नहीं कोई कहता ठीक है कोई कहता नहीं ऐसी जगह है . आज हम एक ऐसी वीडियो आपके सामने लाए हैं जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाए .

दोस्तों भारत में छत्तीसगढ़ जो कि एक राज है वहां पर एक ऐसी जगह मौजूद है जहां पर पानी चढ़ान की तरफ जाता है ना की ढलान की तरफ . दोस्तों पानी के उल्टा बहने की खबर सुनकर कुछ बंदे बाकायदा उस एरिया में गए और वहां की वीडियो बनाई और उन्होंने दुनिया के सामने इस बात की सच्चाई लाई क्या वाकई पानी चढ़न पर जाता है .

दोस्तों खोजते खोजते आखिरकार लोग उस जगह पहुंच ही गए हैं जहां पानी की धारा उल्टी चलती है जहां खड़ी गाड़ी भी उल्टे तरफ चलने लगती है बिना इंजन के स्टार्ट किए हुएइस पूरे नजारे की वीडियो अदभुत टीवी इंडिया नामक एक यूट्यूब चैनल द्वारा यूट्यूब पर अपलोड की गई है . वीडियो को अब तक 2400000 लोग देख चुके हैं इस वीडियो में साफ तौर पर आप देख सकते हैं किस तरह पानी उल्टी तरफ बहरा रहा है . दोस्तों नीचे दी हुई वीडियो में देखें पूरा नजारा :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





