बलिया स्पेशल
खजला कारोबारी हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
बलिया। ददरी मेला में लाठी-डंडा व राड से पीटकर खजला कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की माने तो पकड़े गये दोनों आरोपित मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उनके फरार बाकी तीन साथियों की तलाश की जा रही है।
ददरी मेला में खजला कारोबारी कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के रोहनी निवासी 40 वर्षीय गुड्डन तिवारी की मौत मामूली विवाद में हुई मारपीट कर कर दी गयी।। इस घटना में गुड्डन के पांच कर्मचारी भी घायल हो गये। मौके पहुंची एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही केस दर्ज कर आरोपितों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
कोतवाल शशिमौली पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन होने लगी। संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो हत्याकांड का राजफाश हो गया। इस घटना में शामिल मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के फतेहपुर खेड़ी निवासी अमित पंवार व विकास उर्फ विक्की बंजारा को मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार ददरी मेला के मीना बाजार में विक्की की कपड़े की दो दुकानें थीं। उसकी दुकानों पर मुजफ्फरनगर के कई लोग काम कर रहे थे। उन्हीं में से किसी एक से गुड्डन के कर्मचारी नीरज के साथ विवाद हुआ था। सोमवार की रात हुई घटना से पहले करीब दो बार दोनों पक्षों के बीच आमना-सामना हो चुका था। मेला समाप्त होने के बाद कानपुर देहात लौटने की तैयारी कर रहे गुड्डन की दुकान पर पहुंचे अमित व विक्की समेत उसके साथियों ने मारपीट की। इस घटना में आरोपितों को भी चोटें आयी थीं।
शहर में कपड़ा की दुकान चलाता था विक्की
मेला में दुकान लेकर आने वाला विकास उर्फ विक्की शहर में कपड़े का कारोबार करने लगा था। उसके साथ अमित भी कुछ दिनों से व्यवसाय में भागीदार हो गया था। दोनों बेदुआ मुहल्लें में ही किराये पर रहते थे।
बताया जाता है कि ददरी मेला में करीब तीन साल पहले विक्की कपड़ा की दुकान लेकर आया था। तब मेला समाप्त होने के बाद भी वह वास नहीं गया और शहर में ही व्यवसाय करने लगा। उसने चौक-सिनेमा रोड पर दुकान खोल ली। उसके इस कार्य में कुछ दिनों से अमित भी शामिल हो गया। दोनों किराये पर कमरा लेकर रहने लगे।
23 नवम्बर से ददरी मेला के मीना बाजार की शुरुआत हुई तो विक्की ने मेला में कपड़ों की दो दुकानें खोल ली। उसने मुजफ्फरनगर के साथ ही कुछ लोकल लोगों को भी दुकान पर खरीद-बिक्री के लिये रख लिया। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति के यहां विक्की रहता था, वही पिछले कई साल से गुड्डन की दुकान भी लगवाता था। सूत्रों की मानें तो 10-15 दिनों पहले रात में गुड्डन व विक्की के कर्मचारियों के बीच विवाद शुरु हुआ, जिसका अंजाम एक की मौत तक पहुंच गया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


