Uncategorized
तेलंगाना सीऍम KCR ने मुसलमानों के लिए बोली ऐसी बात लेकिन ओवैसी का जवाब सुनकर…
दोस्तों हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के परिणाम से तेलंगाना में एक बार फिर टीआरएस की सरकार बनी मुख्यमंत्री केसीआर बने । तेलंगाना मुख्यमंत्री केसीआर का एक भाषण जो कि उन्होंने अल्पसंख्यकों को लेकर दिया खासकर मुसलमानों का जिक्र किया . यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मुस्लिम लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है. तेलंगाना मुख्यमंत्री केसीआर ने अपने बयान में कुछ बातें ऐसी कि जिसकी सराहना हर कोई ने की और खासकर मुसलमानों ने पसंद किया इस बयान को .
मुख्यमंत्री केसीआर ने मुसलमानों से कुछ अपील की और कुछ बातें बताएं कि उन्होंने क्या किया मुसलमानों के लिए . केसीआर ने अपने इस बयान में कहा कि पूरे देश का माइनॉरिटी का बजट 4000 करोड़ है लेकिन सिर्फ एक रियासत तेलंगाना का खुद अकेले दो हजार करोड़ है . उन्होंने कहा पहले अल्पसंख्यकों के बारे में कोई नहीं सोचता था लेकिन जब से टीआरएस की सरकार है अल्पसंख्यकों पर अच्छा खासा ध्यान दिया जा रहा है .

उन्होंने कहा मुसलमान पड़ेगा लिखेगा तरक्की करेगा फिर 1 दिन अमेरिका और लंदन जैसे मुल्क से लड़ेगा और आराम की ज़िन्दगी जियेगा इस बयान में उन्होंने मोदी और अमित शाह का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि अमित शाह और मोदी यहां आए थे और आरक्षण की बात कर रहे थे आरक्षण नहीं होने देंगे इस पर केसीआर ने जवाब दिया कि यह मुल्क किसी के बाप का नहीं है.

दोस्तों आपको बता दें तेलंगाना की टीआरएस पार्टी और मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन कि एक दूसरे से काफी सहमति है. अक्सर तेलंगाना मुख्यमंत्री केसीआर मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदर असदुद्दीन ओवैसी के साथ दिखते हैं वहीं केसीआर ने अपनी एक बयान में असदुद्दीन ओवैसी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि हम और असदुद्दीन ओवैसी अब पूरा देश घूमेंगे .पूरा बयान सुनने के लिए नीचे दी हुई वीडियो देखें :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया14 hours agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





