Uncategorized
बेटी की शादी में मुकेश अंबानी ने गरीबों के साथ कर डाला ऐसा काम, होश उड़ा देगा
दोस्तों जहां एक तरफ बॉलीवुड के स्टार की शादियों की बाजार सजी हुई है वहीं दूसरी तरफ भारत के सबसे अमीर शख्स की बेटी की भी शादी हो गई है जो कि पिछले दो-तीन दिनों से सुर्खियों में हैं भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी की शादी की चर्चा लगातार दो से 3 दिन से मीडिया में बनी हुई है .
भारत का सबसे अमीर शख्स होने के कारण उनकी बेटी की शादी कुछ ज्यादा ही खास हुई है मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए यहां तक कि 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हुई . इसके अलावा क्रिकेट जगत बॉलीवुड हॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार भी शादी में शामिल हुए .

मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी के मौके पर कुछ काम तो ऐसे किए जिसे सुनकर या देखकर हर कोई हैरान रह गया . गरीबों के लिए उठाए गए इस कदम की हर कोई सराहना कर रहा है हर कोई हैरान रह गया सुनने के बाद अपनी अमीरी के बाद भी मुकेश अंबानी गरीबों को नहीं भूले .

दोस्तों मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी के मौके पर शादी से ठीक पहले कम से कम 5100 गरीबों को खाना खिलाया लगातार 4 दिन तक तीन वक्त का खाना मुकेश अंबानी की तरफ से इन गरीब विकलांग और मजबूर लोगों को परोसा गया . दोस्तों मुकेश अंबानी का यह दर्द जो कि गरीबों को लेकर था इसकी हर तरफ सराहना हो रही हर कोई तारीफ कर रहा है .

दोस्तों हमारी आपसे अपील है कि जब भी शादी पिया करेंगे या खुशी मनाएं तो गरीबों को जरूर याद रखें उनकी जरूरतों को जरूर याद रखें बेसहाराओं का सहारा बने . दोस्तों गरीबों के लिए यह सेवा नारायण सेवक संस्थान में चलाई गई बेटी की शादी के लिए गरीबों से भी आशीर्वाद लिया और उन्हें 4 दिन तक बेहतरीन खाना खिलाया . दोस्तों शादी से ठीक पहले ऐसा कदम उठा कर के मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी को और खास बना दिया.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





