बलिया स्पेशल
बलिया पहुचे राहत इंदौरी ने मुशायरे में बाँधा समां, “अंगारों को फूल बनाया जाएगा”…….
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेन्दू मंच पर शुक्रवार को राहत इदौरी की अगुवाई में मुशायरा का आगाज हुआ।
मुशायरे की शुरुआत के बाद राहत इन्दोरी ने मंच पर आते ही एक अलग तरह का समां बाँध दिया । “अंगारों को फूल बनाया जाएगा,ये नारा मकबूल बनाया जाएगा। बाद में होगी मंदिर- मस्जिद की तामीर, सबसे पहले एक स्कूल बनाया जाएगा”। के इस कलाम पर राहत इन्दोरी ने
खूब तालियाँ बटोरी । मशहूर शायर राहत इंदौरी के इस कलाम ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मुशायरा कार्यक्रम में राहत इंदौरी के साथ देश के मशहूर शायरों ने ऐसा समां बांधा कि टेंट में मौजूद शायरी प्रेमी कड़ाके की ठंड के बावजूद पूरी रात शायरों का कलाम सुनते रहे।
मुशायरा की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वामी स्वरूप जी महाराज, विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट डॉ विश्राम, चैयरमैन अजय कुमार समाजसेवी और ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान गैर जनपद से आये जनपद के मेहमान और मशहूर शायरों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। शामे मुशायरा की शुरुआत समीर गाजीपुरी ने इंसानियत को दोहराती हुई प्रस्तुति के साथ हुआ।दिल से तकंचुर और तअस्सुब निकाल दे, इंसानियत अजीम है इंसान बनके देख।
समीर की इस शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई। इसके बाद तबरेज हासमी ने अपनी प्रस्तुति पेश की। किसी के घर से उठता हुआ धुंआ देखा नहीं जाता, के मां को धूप में बैठा छोड़ आये है।
साहिल दौलती की इस शायरी ने श्रोताओं को भौचक्का कर दिया। शायरों द्वारा कार्यक्रम में यूं तो कई नगमे सुनाए गए, किन्तु जब महिला शायर मुमताज नसीम की शायरी तुझे इसकी कोई खबर नहीं, ये तेरे सकून की बात है। मेरी जिंदगी का सवाल है, तेरे एक फोन की बात है। इसपर टेंट में मौजूद युवाओं ने जमकर सीटियां बजाई।
अपनी दिलफेंक शायरी से मुमताज नसीम युवाओं का जमकर मनोरंजन किया। इसके साथ ही अरुण पाण्डेय, हाशिम फिरोजाबादी, सवा बलरामपुरी और जौहर कानपुरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से भारतेंदु मंच की शोभा में चार चांद लगा दिए। अंत मे मंच पर राहत इंदौरी ने माइक थामा और अपनी जानदार प्रस्तुति से श्रोताओं की जनकर वाहवाही बटोरी। शायरों ने देश के बदलते परिवेश, महिला सुरक्षा, हिन्दू- मुस्लिम एकता और देश मे वर्तमान हालातों पर भी कटाक्ष किया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


