Uncategorized
अल्लामा इकबाल(र.अ.) से मंसूब झूठे अशआर…देखिये विडियो
अस्सलामवालैकुम दोस्तों दौरे हाज़िर की इजादात में सेल फोन भी एक कमाल की चीज़ है इसकी वजह से आप हर वक़्त अपने लोगो से राब्ते में रहते हैं आपको बता दें कि सेल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से इसके ज़रिये बहुत सी गलत फहमियां पैदा की जा रही हैं अक्सर ऐसा होता है कि किसी भी बात को बुजुर्गो की तरफ मंसूब करके लिख दिया जाता है इसमें सबसे ज्यादा अलामा इकबाल की शायरी की तादाद सबसे ज्यादा रहती है और जब कुछ लोगो के ज़रिये इसकी छानबीन की जाती है तो जिस बुज़ुर्ग की तरफ इसे मंसूब किया गया है उससे इसका कोई ताल्लुक नहीं होता है.
आपको बता दें कि हर आदमी में इतनी कुवत नहीं होती है की वो खरे और खोते को पहचान सके और कई लोग बिना सोचे समझे इस तरह के पैगामात आगे भेजते रहते हैं ज़ाहिर है कि ये नामुनासिब अमल है और इन्टरनेट ने इसे और पेचीदा बना दिया है उर्दू शायरी में अल्लामा इकबाल की हैसियत और उनके मर्तबे से कौन वाकिफ नहीं है इसकी एक वजह ये है कि लोगो में अल्लामा इकबाल की शायरी लोगो में बहुत मकबूल है.

दूसरी बात ये भी है कि आवाम में अल्लामा इकबाल को लेकर एक सोच भी है कि उनका कहा गलत नहीं हो सकता है इसीलिए अल्लामा इकबाल की शायरी इन्टरनेट पर बहुत चलन में है इनमे से कुछ ऐसे अशआर हैं जिनके पढने से दिल कुढ़ता है मगर हज़ारो गुज़ारिशो के बावजूद इन्हें तराशने वाले लोग बाज़ नहीं आते और जब हम अल्लामा इकबाल की किताबों को पढ़ते हैं तो देखते हैं कि अल्लामा इकबाल ने अपनी शायरी को कई तरीके से सजाया है.

जिसमे मर्दे-ए-मोमिन,इंसानी अजमत,हरकत ओ अमल,कौमी गैरत,हुब्बुलवतनी और खुदी का फलसफा वगैरह काफी अहम् है लोगो को इन्टरनेट पर कभी इससे ताल्लुक रखता हुआ कोई शेर नज़र आता है तो इसे हैश टैग अल्लामा इकबाल लगाकर फ़ौरन इसे शेयर का देते हैं इन्टरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में बिल्खुसूस फेसबुक,ट्वीटर पर अल्लामा इकबाल के नाम पर बहुत सी ऐसी शायरी ..आगे देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





