Uncategorized
हजरत अली के मुताबिक वो शख्स जल्दी दुनिया को अलविदा कह देता है जिसमे ये एक आदत मौजूद हो
हजरत अली अमीरुल मोमिनीन की एक ऐसी शख्सियत है जिन से हर कोई मुतासीर हुआ चाहे वह अपना हो या गैर हो मुसलमान हो या गैर मुस्लिमों हो दुनिया में हर एक इंसान हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनु की बहादुरी के किस्से के बारे में जानता है और अक्सर इन बातों को पड़ता है दोस्तों हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनु एक बहुत ही अजीम शख्सियत हैं जिन्होंने हमें कई बातें बताई हैं जो हमारी जिंदगी को बेहतर बनाती हैं जिसने भी इस अजीम शख्सियत के बारे में गौर किया वह हैरत में रह गया.
तो आज हम उनके कुछ बातों को एक किस्सा आपके सामने पेश करेंगे प्यारे दोस्तों हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनु के दरबार में एक शख्स हाजिर हुआ और उसने उनसे पूछा की यह हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनु आप हमें यह बता दीजिए कि कौन सा इंसान ज्यादा दिन तक जिंदा रहता है और कौन जल्दी मर जाता है तू हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनु ने सवाल के जवाब में यह कहा कि इंसान जब कोई इंसान अपनी जिंदगी में अपनी आंखों को इधर-उधर फेकता रहता है.

यानी कि दुनियावी चीजों में उसको लज्जत नजर आने लगती है तो वह इंसान अपनी मौत को बुलावा देता है और वो बीमारियों और परेशानियों में घिर जाता है और जो इंसान अपनी नजरों को झुका कर चलता है और अल्लाह को राज़ी करता है और तकलीफ पर सब्र करता है तो वह इंसान अपनी हेलाकत से दर तक बचा रहता है एक शख्स हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनु की मोहब्बत में लिखता है कि हज़रत अली को पूरे दुनिया के हर एक मखलूक से मोहब्बत थी और वह सबके दोस्त है.

इमाम अली अली सलातो सलाम एक ऐसी शख्सियत है जो दुनिया ने कभी नहीं देखी और वह तमाम बुजुर्ग इंसानों के बुजुर्ग हैं एक इंसान लिखता है कि हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनहों को हम इससे ज्यादा नहीं जान सके कि वह एक दोस्त हैं और उनको इसकी हद तक चाहते थे उनके जिस्म के जर्रे जर्रे से मेहरबानी और नेकी सर्चश्मे फूटते थे उनके दिल से कुवत और बहादुरी की नूरानी शोले जाहिर होते थे वह शेर से भी ज्यादा बहादुर थे … आगे देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





