बलिया स्पेशल
बलिया और सलेमपुर के इन प्रत्याशियों का पर्चा हुआ रिजेक्ट इनका हुआ एक्सेप्ट !
बलिया। बलिया और सलेमपुर लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए संसदीय सीट बलिया से लोकसभा चुनाव के लिए 22 और सलेमपुर लोकसभा से 14 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। इसमें बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कमियां मिलने पर दोनों लोसभा से 14 पर्चे खारिज कर दिए गए।
इनके पर्चे पाए गए वैध
बलिया लोकसभा में जांच के बाद बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर , सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय, बसपा प्रत्याशी ललन यादव, गोंडवाना पार्टी के राम निवास, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से रविकांत सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा, आजाद समाज पार्टी से सूर्यबली प्रसाद एवं अशोक कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार, सुमेश्वर, रंजना, मणिंद्र और शेषनाथ राम निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चे को वैध घोषित किया गया है।
वहीं सलेमपुर लोकसभा में जांच के बाद भारतीय जनता पार्टी से रविंद्र कुशवाहा, समाजवादी पार्टी से रमाशंकर राजभर, बहुजन समाज पार्टी से भीम राजभर, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जय बहादुर चौहान, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री कृष्ण, अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी से श्री नारायण मिश्र, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से सूर्य प्रकाश गौतम एवं अमरेश ठाकुर और सद्दाम निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चे वैध पाए गए है।
इनके पर्चे हुए खारिज
बलिया लोकसभा से राष्ट्रीय समाज दल से ओमप्रकाश पांडेय,एकम सनातन भारत दल से अजीत कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उदय पार्टी से राजकुमार, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से डॉक्टर अवधेश चौधरी, भारतीय जननायक पार्टी से वैभव सिंह, नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी से प्रीतमदेव रमाशंकर राजभर एवं अवधेश उपाध्याय चंद्रभान और नवीन कुमार राय निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र खारिज होने वालों में -जनता समता पार्टी से कालिका तिवारी, समझदार पार्टी से अवधेश सिंह एवं बृजभूषण चौबे, सुनील कुमार आदर्श और शशिकांत निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


