बलिया स्पेशल
बलिया- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दुष्कर्म का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मॉर्निंग वॉक पर अकेली निकली महिला के साथ एक युवक द्वारा दबोचकर धान के खेत में दुष्कर्म के किये जाने के मामले में मनियर पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले का पटाक्षेप कर दिया।
पीड़ित महिला के पुत्र के तहरीर पर अारोपी युवक विकास कुमार पुत्र ददन ग्राम बलऊर थाना सहतवार के विरुद्ध मनियर थाने में पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमा दर्ज करने के बजाय अपराध संख्या 153 /18 धारा 354 354क व 323 के तहत छेडखानी का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
वहीं इस मामले में आरोपी विकास कुमार के तहरीर पर संजीव कुमार यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी बहादुरा थाना मनियर को अपराध संख्या 152 / 18 धारा 342, 323 ,504 के तहत बन्धक बनाकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार युवक को चालान कर दिया। बंधक बनाकर मारने पीटने के मामले में कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों जांच चल रही है ।
बतातें चलें कि विगत सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली बहादुरा निवासिनी एक महिला को सहतवार के बलऊर निवासी बाइक सवार युवक सिकनदरपुर जा रहा था कि कि रास्ते अकेले टहल रही महिला को दबोच कर धान के खेत में लेकर चला गया महिला का अारोप था कि उक्त युवक ने दुष्कर्म किया ।महिला के शोर मचाने पर लोग युवक को पकड़कर तथा पेड़ में बांधकर काफी धुनाई की । इसकी वीडियो वायरल की भी चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई। किसी ने 100 नंबर पुलिस को डायल कर दिया।
मामला मनियर थाने पर पहुंचा ।दोनों पक्षों से सुलह समझौता होने का प्रयास होता रहा। लेकिन हाई प्रोफाइल मामला होते देख पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर भेज दिया। पीड़ित पक्ष को जो पहले से भय था आखिर वही हुआ ।दोनों पक्ष को जेल की हवा खानी पड़ी ।
बताया जाता है कि विकास कुमार के विरुद्ध इसके पूर्व भी गैंगरेप के मामले में बांसडीह कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव से पूछे जाने पर बताए कि दोनों तरफ से एक एक व्यक्ति को चालान किया गया है ।युवक विकास कुमार के तहरीर पर कुछ अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है जिसकी जांच की जा रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


