बलिया स्पेशल
बलिया डीएम ने CHC रसड़ा का किया औचक निरीक्षण,12 कर्मचारियों का रोका वेतन, लगाई फटकार
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई प्रकार के सामान अत्यन्त अव्यवस्थित स्थिति में मिले और काफी गन्दगी पायी गई उस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए की विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सहित सामानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का जनरेटर भी खराब पाया गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा की उपर्युक्त स्थिति कदापि सन्तोषजनक नहीं है। साथ ही जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया था। साथ ही सख्त निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करायें, किन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा जनपद में स्थित सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति में सुधार लाये जाने हेतु कोई प्रयास नहीं किया गया है।

यह स्थिति घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करायें। अन्यथा आपका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा। निरीक्षण के समय अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का कक्ष बन्द था एवं वे अनुपस्थित थे। बाद में निरीक्षण के दौरान वे उपस्थित हुए। निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। अनुपस्थित समस्त कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लिया जाय एवं स्पष्टीकरण सन्तोषजनक पाये जाने की स्थिति में ही इनका वेतन आहरित किया जाय। चिकित्सालय में एआरवी एवं एएसवी रजिस्टर देखा गया। एआरवी का रजिस्टर भी अद्यावधिक नहीं था तथा पूछने पर फार्मासिस्ट द्वारा बताया गया कि वह अपने घर के फ्रीज में इन्जेक्शन रखते हैं।
इसके अतिरिक्त एएसवी भी खुले में रखा पाया गया। साथ ही दोनों स्थितियॉ अत्यन्त आपत्तिजनक है। अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा इस सम्बन्ध में घोर लापरवाही बरती जा रही है, इसलिए स्पष्टीकरण लेकर कार्यवाई की जाय। उनके द्वारा यह बताया गया कि अस्पताल में फ्रीज उपलब्ध नहीं है। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारी श्रीमती सुमन देवी चिकित्सा कर्मचारी, श्रीमती नीतू राय वार्ड आया, श्रीमती विजयंती देवी एएनएम, श्री अजय कुमार सिंह एएनएम, श्री अनिल कुमार सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक, श्री पंकज कुमार राय फार्मासिस्ट, श्री फिरोज अहमद फार्मासिस्ट, श्री अजय कुमार भारती नेत्र परीक्षण अधिकारी, श्री शैलेश कुमार सिंह चीफ फार्मासिस्ट, श्रीमती कुमुलता राय स्टाफ नर्स, श्रीमती डॉक्टर प्रियंका राय चिकित्साधिकारी एवं श्रीमती कुसुम देवी स्वास्थ्य निरीक्षक।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


