बलिया स्पेशल
बलिया- कैंसर पीड़ित का उपचार भगवान भरोसे, दर दर की ठोकरे खा रही है मीरा!
बलिया। देश व प्रदेश की सरकार भले ही समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के स्तर को सुधारने के लिये हर सुविधा मुहैया कराने के लिए कृत संकल्पित हो लेकिन प्रशासनिक उदासीनता व लापरवाही के वजह से सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक नही पहुँच पा रहा है।स्थिति ये कि योजनाओ के लाभ पाने के हकदार दर दर की ठोकरे खा रहे है और अपात्र सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर गुलछर्रे उड़ा रहे है। इसकी एक बानगी है बेल्थरारोड तहसील की ग्रामपंचायत करनी, जहाँ कैंसर से पीड़ित एक दलित आवास व राशन कार्ड के लिए दर दर भटक रहा है। ग्रामीणों की दया पर निर्भर कैंसर पीड़ित का उपचार भी भगवान भरोसे है।
क्षेत्र पंचायत नगरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत करनी की दलित बस्ती मे कैंसर रोग से पीड़ित 36 वर्षीय बड़ेलाल पुत्र स्व दीनानाथ एक छोटी सी झोपड़ी मे पत्नी मीरा पुत्र आकाश,आदित्य व पुत्री परी के साथ रहता है। झोपड़ी ऐसी है कि अगर तेज आंधी आ जाए तो हवा में उड़ जायेगी। बारिस होने पर झोपड़ी से जगह जगह से पानी टपकने लगता है। पीड़ित किसी तरह उस झोपड़ी में परिवार के साथ रात काटने को मजबूर है। उसके पास कृषि योग्य कोई भूमि भी नही है। एक वर्ष से अधिक समय से कैंसर रोग से पीड़ित होने के कारण वह मजदूरी भी नही कर पाता है।उसके पास राशन कार्ड भी नही है।राशन कार्ड के अभाव मे उसे राशन भी नही मिलता है।
दो जून की रोटी के लिये पीड़ित गांव के लोगो एवं सगे सम्बन्धियो के रहमो करम निर्भर है। नन्हे मुन्ने बच्चे धनाभाव के कारण आजतक विद्यालय नही देखा। जबकि ऐसे ही गरीबो के शिक्षा के लिए सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून लागू किया है।
भोजन कि व्यवस्था के बारे मे पुछे जाने पर कैंसर पीड़ित की पत्नी मीरा ने बताया कि पहले आसपास के लोगों द्वारा कुछ न कुछ खाने पीने को मिल जाता था तो नमक रोटी का काम चलता था।हमारी दयनीय दशा को देखकर अब दो बार से गाँव का कोटेदार बिना राशन कार्ड के ही खाद्यान्न दे रहा है लेकिन कब तक देगा मालूम नही। कहा कि राशन कार्ड व आवास के लिए अनेको बार ग्रामप्रधान से गुहार लगा चुकी हुं लेकिन प्रधान जी पर कोई असर नहीं पड़ता है। रोते हुए कहती है आवास के लिये पैसे देने पड़ते है और हमारे पास पैसे नहीं हैं।इस दुनिया मे हम गरीब दुखियो की परेशानी सुनने देखने वाला कोई नही है।सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। पति की दवा के लिए भी इधर उधर भटकना पड़ता है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


