बलिया
राजमिस्त्री की पत्नी सपा के टिकट पर बनी मनियर नगर पंचायत से अध्यक्ष, बड़े मार्जिन से मिली जीत
बलियाः उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मतों की गिनती जारी है। अभी कुछ पंचायतों के परिणाम आ चुके हैं। जिले के मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में सपा प्रत्याशी ऋतु देवी ने 1609 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने कुल 4918 वोट हासिल किए, भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी को 3309 वोट मिले।

नगर पंचायत मनियर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित था। इस पद पर सपा ने राजमिस्त्री नथुनी गोड़ की पत्नी ऋतु देवी को सपा उम्मीदवार बनाया था। सपा प्रत्याशी ने अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी को आखिरी तक पछाड़ा। ऋतु देवी ने जीत का श्रेय पूर्व चेयरमैन ब्रह्मशक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को दिया। विजयी प्रत्याशी ऋतु देवी ने कहा कि मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी शीर्ष नेताओ की आभारी हूं। बता दें कि ऋतु देवी बेहद ही गरीब परिवार से आती हैं इनके पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। ऋतु देवी ने बड़े मार्जिन से जीत हासिल कर जिले में इतिहास रच दिया है।
वहीं दूसरी तरफ नगरा नगर पंचायत में पहली बार हुए निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर सपा उम्मीदवीर इंदू देवी ने भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी को 1699 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इंदू देवी को 5753 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 4054 मत प्राप्त हुए। बसपा के संपति देवी को 750 वोट मिले। यह ग्राम पंचायत तीन ग्राम पंचायतों नगरा, चचया और भंडारी को मिलाकर बनाई गई। कुल 19718 मतदाता हैं। चुनाव में 11498 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।
-
featured2 weeks agoBHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!
-
फेफना2 weeks agoमकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
featured3 days agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
featured7 hours agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured1 day ago


