उत्तर प्रदेश
शिवपाल ने किया समाजवादी सेकुलर मोर्चे का ऐलान, कहा- सपा में सम्मान नहीं
समाजवादी पार्टी में लंबे अरसे से अलग-थलग पड़े शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन की घोषणा की है। माना जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने सोमवार और मंगलवार को मुलायम सिंह यादव के साथ लोहिया ट्रस्ट में हुई बैठक में मंत्रणा के बाद किया है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह यादव भी इस मोर्चे में जुड़ेंगे।
हालांकि इस मोर्चे के गठन की घोषणा शिवपाल 2017 के चुनाव से पहले भी कर चुके हैं। अब उन्होंने इसे उपेक्षा के चलते सक्रिय करने की बात कही है।
शिवपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे संघर्ष के बाद बनी थी। इसमें कई बड़े-बड़े नेता रहे हैं। लंबे समय से इसमें मुझे कोई काम नहीं दिया जा रहा है। न तो कोई पूछ रहा है। उनका प्रयास होगा कि ऐसे लोगों को जोड़ें जिनका समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं हो रहा है। इसीलिए सेक्युलर मोर्चा बनाकर अपने लोगों को काम दिया है।
लोगों से बात करें और लोगों को जोड़ें। बूथ पर जाएं, जिले में जाएं। संगठन खड़ा किया जाए। हम चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी ने टूटे। इसलिए संगठन बनाया है। जब हमें नहीं बुलाया जा रहा है। नहीं पूछा जा रहा है तो क्या करते…। दो साल से इंतजार कर रहा था।
दूसरी ओर चर्चा है कि भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को शिवपाल से बातचीत की थी। आशंका जताई जा रही है कि ओम प्रकाश राजभर भी इस मोर्चे में शामिल हो सकते हैं लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट की बैठकें सोमवार व मंगलवार को लगातार हुई हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान इस सेक्युलर मोर्चे के गठन पर सहमति बनी। अमर सिंह के लखनऊ दौरे ने भी इसमें कारगर भूमिका अदा की।
मुलायम सिंह यादव ने सपा नेता भगवती सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को कहा था कि उनका कोई सम्मान नहीं कर रहा। वह काफी भावुक हो गए थे। उनका कहना था कि शायद लोग मरने के बाद मेरा सम्मान करें। इसके बाद यानी सोमवार को शिवपाल ने भी कहा था कि सपा में उनका सम्मान नहीं हो रहा। आखिर कब तक उपेक्षा बर्दाश्त करूं। उन्होंने यह भी कहा था कि जो लोग कभी कुछ नहीं थे और आजकल जो कुछ भी हैं तो वह नेता जी मुलायम सिंह यादव की वजह से हैं।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
featured
PET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बलिया के बांसडीह CHC के मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता गिरफ्तार
बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज के जरिए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
कैसे चलता था खेल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अभ्यर्थियों से 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूलता था। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेजा जाता था। इस खेल को मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता संगठित तरीके से संचालित कर रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित गुप्ता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है।
यह गिरफ्तारी जिले में स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा प्रणाली दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
featured
गाली देने वाले शहरों के टॉप 10 में शामिल हुआ बलिया, 73% लोग करते हैं गालियों का इस्तेमाल
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का नाम अब उन शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहाँ गालियों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। हाल ही में जारी एक सर्वे के मुताबिक, बलिया के 73% लोगों ने खुद कबूल किया कि वे बातचीत के दौरान गालियों का प्रयोग करते हैं।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अब यह आदत सिर्फ युवाओं और बड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि चौथी क्लास तक के बच्चे भी गालियां देने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका कारण सोशल मीडिया, मोबाइल गेम्स और घर-परिवार का माहौल है।
विशेषज्ञों की चेतावनी
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि गालियों की बढ़ती आदत न केवल भाषा को दूषित कर रही है, बल्कि बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल रही है। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों को बेहतर वातावरण और सही भाषा सिखाने की अपील की।
टॉप 10 शहर जहाँ सबसे ज्यादा गालियां दी जाती हैं
-
कानपुर – 78%
-
लखनऊ – 76%
-
वाराणसी – 76%
-
मुरादाबाद – 76%
-
संतकबीरनगर – 76%
-
मेरठ – 75%
-
प्रयागराज – 75%
-
गौतमबुद्ध नगर – 73%
-
बलिया – 73%
-
मिर्जापुर – 73%
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया3 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


